फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Villagers chased away the team that went to catch electricity theft

बिजली चोरी पकड़ने गई टीम को ग्रामीणों ने भगाया

Fri, 17 Sep 2021 05:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 05:48 PM IST
विज्ञापन
Villagers chased away the team that went to catch electricity theft
फरीदाबाद। धौज थाना इलाके में बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। लोगों ने धक्का-मुक्की करते हुए, जान से मारने की धमकी दी और उन्हें गांव से भगा दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

धौज डिवीजन में तैनात जेई महेश ने पुलिस को बताया कि बुधवार को जेई अकिल, सुखपाल व अन्य स्टाफ के साथ गांव फतेहपुर तगा में बिजली चोरी पकड़ने गये थे। टीम अतीक नाम के व्यक्ति के घर जांच के लिए पहुंची। आरोप है कि अतीक ने अन्य लोगों के साथ मिलकर गाली-गलौच करते हुए धक्का-मुक्की शुरू कर दी।
विज्ञापन

उसके बाद आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी और गांव से चले जाने को कहा। विरोध को देखते हुए उन्हें बैरंग ही लौटना पड़ा। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने, मारपीट व जान से मारने की धमकी देने की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed