फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Village secretary accused of embezzlement

गबन के आरोप में ग्राम सचिव पर गिरी गाज

Wed, 30 Jun 2021 05:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 05:45 PM IST
विज्ञापन
Village secretary accused of embezzlement
बल्लभगढ़। नीमका गांव की पंचायत के खाते से 15 लाख रुपये के गबन और सरकारी दस्तावेज जमा न करने समेत कई आरोपों में घिरे ग्राम सचिव परमजीत को जिला उपायुक्त यशपाल के आदेश पर मंगलवार को बीडीपीओ ने निलंबित कर दिया। उन पर नोटिस का जवाब नहीं देने पर कार्रवाई की गई है। विभिन्न आरोपों से चौतरफा घिरे ग्राम सचिव पर अब जांच बैठा दी गई है।
विज्ञापन

छह महीने पहले नीमका गांव की पंचायत के खाते बंद कर दिए गए। उस समय परमजीत पर पंचायत के बंद खातों से 15 लाख रुपये निकालने का आरोप लगा था। इसके बाद विभाग की ओर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही थी। जब मामला मीडिया के सुर्खियों मेे आया तो बल्लभगढ़ बीडीपीओ प्रदीप शर्मा की ओर से ग्राम सचिव को नोटिस जारी कर जवाब मांगा और पंचायत के सरकारी कागजात जमा कराने का निर्देश जारी किए गए।
विज्ञापन

ग्राम सचिव पर आरोप है कि उन्होंने न कोई जवाब दिया और न ही कागजात जमा कराए। इसके बाद बीडीपीओ ने मंगलवार को ग्राम सचिव को तत्काल रूप से निलंबित करने का आदेश कर दिया। इसके अलावा उन पर जांच बैठा दी गई। वहीं, मामले में ग्राम सचिव बोलने का तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम सचिव पर आय से अधिक संपत्ति के आरोप
परमजीत पर आय से अधिक से संपत्ति के आरोप भी लगे हुए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक उन पर विजिलेंस टीम जांच कर रही है। वहीं अब उनके निलंबित होने से परेशानी बढ़ गई हैं। हालांकि मामले में बीडीपीओ भी एक सप्ताह से कार्रवाई करने से बच रहे थे। लेकिन आखिरकार मंगलवार को ग्राम सचिव पर सख्त कार्रवाई कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed