फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Vijay Yadav Cricket Academy won the match by a huge margin.

Faridabad News: विजय यादव क्रिकेट अकादमी ने बड़े अंतर से जीता मुकाबला

Sat, 23 May 2026 01:09 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Vijay Yadav Cricket Academy won the match by a huge margin.
वेस्ट दिल्ली क्रिकेट अकादमी को 266 रन से हराया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। भूपानी स्थित क्रिकेट मैदान पर खेले गए मुकाबले में विजय यादव क्रिकेट अकादमी ने वेस्ट दिल्ली क्रिकेट अकादमी को 266 रन से हरा दिया। 40 ओवर के मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी को आई विजय यादव क्रिकेट अकादमी ने नौ विकेट पर 342 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से ओपनर श्रेयस ने 58 गेंदों पर 88 रन बनाए जबकि अयान चौहान ने 47 गेंदों पर 81 रन बनाए और परविंदर ने 47 रनों का पारी खेली। वेस्ट दिल्ली के लिए सागर मिश्रा ने तीन विकेट लिए जबकि वंश भारद्वाज को दो विकेट मिले।


जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्ट दिल्ली की टीम 15.5 ओवर में 76 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से हिमांशु रावत ने 23 और रियांश ने 17 रन बनाए। विजय यादव अकादमी के लिए चिराग शर्मा और रूद्र भाटिया ने तीन-तीन जबकि कार्तिक अधाना ने दो विकेट लिए। श्रेयस को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed