फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Vigilance team caught Sub Inspector taking bribe

विजिलेंस की टीम ने सब इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते पकड़ा

Tue, 01 Feb 2022 10:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
Vigilance team caught Sub Inspector taking bribe
Vigilance team caught Sub Inspector taking bribe
फरीदाबाद। विजलेंस की टीम ने सेंट्रल थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। पीड़ित अधिवक्ता की शिकायत पर उनका दोस्त बनकर टीम थाने पर पहुंची थी।
विज्ञापन

तिगांव निवासी अधिवक्ता नरेंद्र नागर ने बताया कि 17 जनवरी को सेंट्रल थाना क्षेत्र में उनके साथ लूट और मारपीट की घटना हुई थी।
वारदात की शिकायत पर सेंट्रल थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू किया था। आरोप है कि मामले के चालान की फोटो कॉपी कराने, किसी और को रिश्वत देने और चालान अदालत में पेश करने के नाम पर सब इंस्पेक्टर जयचंद ने उनसे 1000 रुपये की मांग की थी। अधिवक्ता ने बताया कि विरोध करते हुए उन्होंने सब इंस्पेक्टर को समझाने की काफी कोशिश की थी। लेकिन वह नहीं माने। इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना विजिलेंस के अधिकारियों को दी। थाने में अधिवक्ता ने टीम का परिचय अपने दोस्त के रूप में दिया। उसके बाद एक हजार रुपये सब इंस्पेक्टर को दे दिए। नोटों पर निशान लगे हुए थे। जयचंद ने जैसे ही रुपये अपने हाथ में लिए मौके पर खड़ी टीम ने सब इंस्पेक्टर को पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed