फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Vigilance increased in hospitals, ban on entry of people without wearing masks

अस्पतालों में बढ़ाई सतर्कता, बिना मास्क पहने लोगों के प्रवेश पर रोक

Sun, 28 Nov 2021 10:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
Vigilance increased in hospitals, ban on entry of people without wearing masks
फरीदाबाद। दक्षिण अफ्रीका सहित कई देशों में कोरोना के नए वैरिएंट के मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने भले ही सतर्कता बढ़ा दी है और अस्पतालों में बिना मास्क पहने लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है लेकिन इसका असर देखने को नहीं मिल रहा है। रविवार को सिविल अस्पताल बीके और अलग-अलग बाजारों में लोग बिना मास्क के घूमते नजर आए, जिससे कोरोना संक्रमण का खतरा और ज्यादा बढ़ गया है।
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका में कहर बरपा रहा कोरोना का नया वेरिएंट ओमिक्रॉन पहले सभी वैरिएंट से अधिक खतरनाक माना जा रहा है। इस वेरिएंट को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों में सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। जिला स्वास्थ्य विभाग इसे लेकर सतर्क हो गया है। विभाग ने विदेशों से आने वाले लोगों की टेस्टिंग बढ़ा दी है। सरकारी व निजी अस्पतालों में बिना मास्क पहने लोगों के प्रवेश को बंद करने के आदेश दिए गए हैं, लेकिन अस्पतालों में लोगों की लापरवाही देखने को मिल रही है।
विज्ञापन

रविवार को अमर उजाला टीम ने सिविल अस्पताल बीके, ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज, एनआईटी एक और ओल्ड फरीदाबाद का दौरा किया। इस दौरान लगभग सभी जगह लोग बिना मास्क के नजर आए। बीके अस्पताल में कुछ लोग मास्क लगाकर आए तो कई लोग बिना मास्क के थे। इस दौरान अस्पताल परिसर में तैनात सुरक्षा कर्मियों द्वारा उन्हें रोका भी नहीं गया। ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज में रविवार को करीब 10 सुरक्षा कर्मी तैनात रहते हैं। यहां इमरजेंसी में आए अनेक लोग बिना मास्क के देखने को मिले। सबसे ज्यादा बुरा हाल एनआईटी एक नंबर मार्केट और ओल्ड में देखने को मिला। यहां कोरोना संक्रमण रोकथाम के लिए जरूरी दो गज की दूरी तो छोड़, बल्कि लोग बिना मास्क के दुकानों पर खरीदारी करने पहुंचे। यही वजह है कि एकाएक जिले में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए अस्पताल में मास्क लगाकर आने वालों को ही प्रवेश दिया जाएगा। जिनके पास मास्क नहीं होगा उन्हें बाहर कर दिया जाएगा। ये आदेश सख्ती से लागू किए जाएंगे। इसके साथ अस्पताल में आने वाले मरीजों की संख्या को नियंत्रित करने के लिए जल्द तैयारी की जा रही है।

- डॉ. असीम दास, डीन, ईएसआईसी मेडिक्ल कॉलेज एंव अस्पताल
लोगों से अपील है कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए मास्क अवश्य लगाएं। बाजारों और भीड़भाड़ वाली जगह पर जाने से बचें। नया वेरिएंट बेहद खतरनाक है। सावधानी ही इससे बचाव का एक उपाय है।
- डॉ. राम भगत, नोडल अधिकारी, कोविड-19
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed