{"_id":"6005bd0c8ebc3e30cf583aeb","slug":"vigilance-check-will-be-done-for-the-contractor-obstructing-the-development-work-faridabad-news-noi560638445","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास कार्यों में बाधा डालने वाले ठेकेदार की होगी विजिलेंस जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास कार्यों में बाधा डालने वाले ठेकेदार की होगी विजिलेंस जांच
विज्ञापन

फरीदाबाद। सेक्टर-12 स्थित एचएसवीपी कन्वेंशन सेंटर में जिला विकास, समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा मुख्य अतिथि रहे। केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि जिले में चल रहे विकास कार्यों को किसी भी कीमत पर बाधित नहीं होने दिया जाएगा। कोई भी अधिकारी या ठेकेदार किसी भी कार्य में बाधा पहुंचाने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसी तरह के एक मामले में उन्होंने एचएसआईआईडीस में कार्य को अधूरा छोड़ने और मामले को उलझाने के मामले में संबंधित ठेकेदार के निर्माण कार्यों की विजिलेंस जांच के आदेश दिए हैं।
एचएसवीपी कन्वेंशन सेंटर सेक्टर-12 में जिला विकास- समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। केंद्रीय राज्यमंत्री को अधिकारियों ने बताया कि एचएसआईआईडीसी के इन कार्यों के अधूरा रहने की वजह से उद्योगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने केंद्र व राज्य सरकारों के तत्वाधान में जिले में चल रही विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत हो रहे विकास कार्यों को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए।
अमृत योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, विधवा, दिव्यांगजन, नेशनल फैमिली पेंशन, जल जीवन योजना, प्रधानमंत्री किसान बीमा योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मिड-डे मील योजना, नेशनल हेल्थ मिशन, ऑनलाइन जमाबंदी, मेट्रो रेल सहित विभिन्न योजनाओं व उनसे जुड़े विषयों के बारे में उपस्थित विभागीय अधिकारियों से विचार-विमर्श कर उन्हें आवश्यक निर्देश दिए।