फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Video of obscene dance in college goes viral, people demand action

Faridabad News: कॉलेज में अश्लील नृत्य का वीडियो वायरल, लोगों ने की कार्रवाई की मांग

Sat, 11 Oct 2025 01:41 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 11 Oct 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
Video of obscene dance in college goes viral, people demand action
नाराजगी जाहिर करते हुए एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

कॉलेज प्रबंधन पर कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी
संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। बल्लभगढ़ के अग्रवाल कॉलेज में बीते दिनों आयोजित एक जागरूकता कार्यक्रम में कुछ छात्रों की ओर से अश्लील नृत्य का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम का वीडियो देखने के बाद अब इलाके के लोग और अभिभावक नाराजगी जाहिर कर रहे हैं और कॉलेज प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इसको लेकर लोगों ने एसडीएम मयंक भारद्वाज को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपने वालों में अजय भाटी,सुनील कुमार, संदीप चौधरी, एचपी जोशी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
कॉलेज में नृत्य का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोगों का कहना है कि कॉलेज जैसे शिक्षा संस्थान में इस तरह के कार्यक्रम होना गलत है। लोगों का मानना है कि इस तरह की प्रस्तुतियां बच्चों और युवाओं पर नकारात्मक असर डाल सकती हैं। अभिभावकों ने कॉलेज प्रशासन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि उनकी बेटियां और बहनें इस कॉलेज में पढ़ती हैं और उन्हें अश्लील और अनुचित कार्यक्रमों से दूर रखना चाहिए।
विज्ञापन

सामाजिक संगठनों ने भी कहा कि कॉलेज में कार्यक्रम से छात्रों को बुरी आदतों के खिलाफ जागरूक करना चाहिए। इस तरह की गतिविधियों पर रोक नहीं लगाई गई और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई, तो इससे छात्रों की मानसिकता पर बुरा असर पड़ेगा। इसके विरोध में स्थानीय लोग शुक्रवार को एसडीएम कार्यालय पहुंचे। उन्होंने कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई और ज्ञापन सौंपा। लोगों ने प्रशासन को भी चेतावनी दी कि यदि सात दिन के अंदर कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई तो वे बड़े आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed