फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Victory was achieved due to the dedication and loyalty of the workers: Vipul Goyal

कार्यकर्ताओं के समर्पण और निष्ठा से मिली जीत: विपुल गोयल

Sun, 03 Nov 2024 01:33 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
Victory was achieved due to the dedication and loyalty of the workers: Vipul Goyal
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने सेक्टर-10 की पुष्प वाटिका में कार्यकर्ताओं के सम्मान में एक समारोह का आयोजन कर उनके समर्पण को सराहा। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार वोहरा, मंडल के सभी पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य, शक्ति केंद्र प्रमुख, बूथ एजेंट और बूथ समिति के सदस्य भी उपस्थित रहे।


विपुल गोयल ने भारी बहुमत से मिली चुनावी जीत का श्रेय कार्यकर्ताओं को देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी में चुनाव एक व्यक्ति नहीं, बल्कि पूरा संगठन लड़ता है। उन्होंने कहा कि जीत का श्रेय भी पूरे संगठन को जाता है। उन्होंने कहा, कार्यकर्ताओं के समर्पण और निष्ठा से किए गए कार्य से चुनाव में 48,388 वोटों से ऐतिहासिक जीत मिली है। उन्होंने कहा कि जैसे किसी भवन की मजबूती उसकी नींव से होती है, वैसे ही पार्टी की सफलता बूथ स्तर पर हो रहे कार्यों पर निर्भर करती है। विपुल गोयल ने कार्यकर्ताओं से कहा कि चुनाव खत्म होने के साथ जिम्मेदारी खत्म नहीं हुई, बल्कि उनकी असली परीक्षा अब शुरू होती है। इस दौरान उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी, सीएम नायब सिंह सैनी और जनता की उम्मीदों पर खरा उतरना है। हमारा लक्ष्य है कि अपने काम और सेवाभाव से हम सभी का दिल जीतें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed