{"_id":"6973caf5bac217378803468c","slug":"vice-chancellor-interacted-with-ncc-officers-and-cadets-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-61173-2026-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: कुलगुरु ने एनसीसी अधिकारियों एवं कैडेट्स के साथ किया संवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: कुलगुरु ने एनसीसी अधिकारियों एवं कैडेट्स के साथ किया संवाद
विज्ञापन
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स को दी बधाई
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। छात्रों के साथ निरंतर संवाद आवश्यक है। इसी के तहत शुक्रवार को जेसी बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. राजीव कुमार ने विश्वविद्यालय के नौसेना के दोनों विंग के एनसीसी कैडेट्स के साथ एक संवाद सत्र में हिस्सा लिया। इस सत्र में एनसीसी केंद्र के प्रभारी डॉ. ओपी मिश्रा, एसोसिएट एनसीसी अधिकारी महेश चंद उपस्थित रहे।
डॉ. ओपी मिश्रा ने एनसीसी कैडेट्स की हालिया उपलब्धियों पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय के दो कैडेट्स को नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेने का गौरव प्राप्त हुआ, जहां उन्होंने संस्थान का प्रतिनिधित्व किया। इसके अलावा अन्य कैडेट्स ने विभिन्न अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर के एनसीसी शिविरों, प्रशिक्षण कार्यक्रमों एवं प्रतियोगिताओं में सक्रिय भागीदारी की है, जिससे विश्वविद्यालय के एनसीसी कार्यक्रम की प्रतिष्ठा में वृद्धि हुई है।
प्रो. राजीव कुमार ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैडेट्स को उनके व्यक्तिगत एवं सामूहिक उपलब्धियों के लिए बधाई दी। उन्होंने एनसीसी अधिकारियों, सहायक अधिकारियों एवं सहायक कर्मचारियों को भी उनके समर्पित प्रयासों के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दीं, जिनके कारण युवाओं में अनुशासन, देशभक्ति एवं नेतृत्व गुणों का विकास हो रहा है।
विज्ञापन
कुलगुरु ने कैडेट्स से अपने अनुभव साझा करने, चुनौतियों, सुझावों एवं चिंताओं को खुलकर व्यक्त करने का आग्रह किया। संवाद सत्र के दौरान राजीव कुमार ने कहा कि कैडेट्स के सामान रखने के लिए समर्पित स्थान, परिसर में इनडोर शूटिंग रेंज की स्थापना तथा अन्य आवश्यक सहायक सुविधाओं से संबंधित सुझावों पर प्राथमिकता से काम किया जाएगा।