{"_id":"68b0a6e82aef163bae04e91a","slug":"vehicles-are-parked-on-more-than-half-the-road-there-is-no-space-to-get-out-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-50081-2025-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: आधी से ज्यादा सड़क पर खड़े रहते हैं वाहन, निकलने को नहीं मिलती जगह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: आधी से ज्यादा सड़क पर खड़े रहते हैं वाहन, निकलने को नहीं मिलती जगह
विज्ञापन
फरीदाबाद बाटा पुल के पास टूल मार्केट में दुकानदारों ने किया अतिक्रमण । संवाद
बाटा टूल मार्केट और तिकोना पार्क कार बाजार के पास अतिक्रमण के कारण लगा रहता है जाम
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। नगर निगम की ओर से शहर में अतिक्रमण हटाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। निगम अधिकारियों के अनुसार किसी भी हालत में फुटपाथ, सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही कहानी बयां कर रही है। शहर में बनी वाहन रिपेयरिंग की दो मार्केटों में आधी से ज्यादा सड़क पर अतिक्रमण किया जा चुका है।
आपको बताते चलें कि शहर के कई इलाकों में अतिक्रमण खुलेआम जारी है और निगम की कार्रवाई इन जगहों तक पहुंच ही नहीं पा रही। सबसे बड़ी मिसाल है बाटा फ्लाईओवर के नीचे और उसके पास बनी वाहन रिपेयरिंग की मार्केट जिसे टूल मार्केट के नाम से भी जाना जाता है जहां दुकानदारों ने आधी से ज्यादा सड़क पर कब्जा कर रखा है। वहीं तिकोना पार्क के पास कार बाजार में आधी सड़क पर कूड़ा पड़ा है तो आधी पर वाहन रिपेयरिंग वालों ने कारें खड़ी कर रखी हैं इसके कारण लोगों को निकलने की जगह नहीं मिल पा रही है।
तीन लेन की सड़क पर वाहनों को मिलती है एक लेन
बाटा फ्लाईओवर के आसपास दुकानदारों ने अपने गैरेज और वर्कशॉप से निकलने वाले औजार, सामान और गाड़ियां सड़क पर खड़ी कर रखी हैं। मरम्मत के नाम पर वाहन कई-कई घंटे तक सड़क पर ही खड़े रहते हैं, जिससे आवागमन प्रभावित होता है। राहगीरों और स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां से गुजरना बेहद मुश्किल हो जाता है। स्कूली बच्चों से लेकर दफ्तर आने-जाने वाले लोग रोज जाम में फंसते हैं, जबकि निगम अधिकारी इस ओर आंख मूंदे बैठे हैं।
विज्ञापन
तिकोना पार्क कार बाजार में भी अवैध पार्किंग की समस्या
सिर्फ बाटा फ्लाईओवर ही नहीं बल्कि एनआईटी बस स्टैंड रोड पर तिकोना पार्क के पास बनी कार रिपेयरिंग मार्केट का भी यही हाल है। यहां भी दुकानदारों ने दुकानों के बाहर कारें खड़ी कर रखी हैं। एक तरफ सड़क पर अवैध पार्किंग की समस्या है तो दूसरी तरफ कूड़े के ढेरों ने राहगीरों की परेशानी बढ़ा दी है। दुकानदार अपनी दुकान के बाहर ही गाड़ियों के पुर्जे और सामान फैला देते हैं, जिससे पैदल चलने के लिए जगह तक नहीं बचती। एक तरफ कारें खड़ी रहती हैं तो दूसरी तरफ कूड़ा पड़ा होता है इसके कारण वाहन चालकों को निकलने की जगह नहीं मिलती है पूरे दिन जाम की स्थिति बनी रहती है।
पूरे दिन जाम के साथ प्रदूषण की समस्या से परेशान होते हैं लोग
अतिक्रमण का सीधा खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। जाम की वजह से समय की बर्बादी होती है, प्रदूषण बढ़ता है और दुर्घटनाओं का खतरा हमेशा बना रहता है। मरीजों को अस्पताल पहुंचने में देरी होती है और बच्चों की स्कूल बसें भी जाम में घंटों फंस जाती हैं। दुकानदारों की मनमानी से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। सड़कें संकरी हो चुकी हैं और किसी भी समय हादसा हो सकता है।
लोगों ने की कार्रवाई की मांग
स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों ने निगम अधिकारियों से बार-बार मांग की है कि इन जगहों पर सख्त कार्रवाई हो। दुकानदारों को सड़क खाली करने के लिए बाध्य किया जाए और अवैध पार्किंग पर जुर्माना लगाया जाए। लोगों का कहना है कि अगर निगम वास्तव में अतिक्रमण हटाने के अभियान को गंभीरता से ले तो इन बाजारों से सबसे पहले कार्रवाई शुरू होनी चाहिए।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
अतिक्रमण के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। सड़कों पर अवैध रूप से वाहन खड़े करने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी।
सुरेंद्र हुड्डा, एसडीओ नगर निगम