फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Vehicles are not available from outside the Aagam Society, causing problems

Faridabad News: आगमन सोसाइटी के बाहर से नहीं मिलते वाहन, परेशानी

Tue, 24 Jun 2025 11:08 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jun 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
Vehicles are not available from outside the Aagam Society, causing problems
पार्षद और अन्य अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया, नहीं हुई कोई कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-70 आगमन सोसाइटी के बाहर कोई साधन न मिलने से निवासियों को काफी दिक्कत होती है। इसके चलते निवासियों को काफी दूर तक पैदल सफर करना पड़ता है। इसके लिए निवासियों ने प्रशासन से गुहार भी लगाई थी, लेकिन समस्या अभी भी ज्यों की त्यों बनी हुई है।

सोसाइटी निवासी अंकित त्यागी ने बताया कि यह समस्या वर्षों से है। कई बार यहां के पार्षद और अन्य अधिकारियों को इस बारे में बताया है। सोसाइटी में यदि किसी को कहीं जाना होता है तो पहले निवासी को काफी दूर तक पैदल चलना पड़ता है। वहीं, अगर सोसाइटी में किसी व्यक्ति की अधिक तबीयत खराब हो जाए या इमरजेंसी पड़ जाए तो व्यक्ति किसी भी सूरत में समय पर अस्पताल नहीं पहुंच पाएगा।
विज्ञापन

सोसाइटी निवासी आरती ने बताया कि साधन न मिलने के कारण सबसे ज्यादा समस्या स्कूली छात्र और महिलाओं को होती है। स्कूल जाने वाले छात्रों को समय से पहले ही सोसाइटी से निकलना पड़ता है और काफी दूर तक पैदल चलना पड़ता है। वहीं, जिन महिलाओं को बाहर काम से या फिर बाजार भी जाना है तो वे भी पैदल सफर करती हैं। इसके अलावा सोसाइटी के बाहर कोई बस भी नहीं मिलती है। यदि कोई प्राइवेट वाहन मिलता है तो चालक उससे मनमाने रुपये वसूलता है। हमारी प्रशासन व सरकार से अपील है कि सोसाइटी के बाहर सरकारी बस की सुविधा की जाए, जिससे लोगों को कोई समस्या न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed