फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Vehicle front number plate mandatory for gate pass in Mandi

Faridabad News: मंडी में गेट पास के लिए वाहन की फ्रंट नंबर प्लेट अनिवार्य

Mon, 23 Mar 2026 12:26 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
Vehicle front number plate mandatory for gate pass in Mandi
रबी फसल खरीद को लेकर मंडियों में मापदंड निर्धारित
विज्ञापन

-किसानों से नियमों का पालन करने की अपील

संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। उपायुक्त अखिल पिलानी ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से रबी फसल खरीद को लेकर समस्त तैयारियां एवं आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित कर लिए गए हैं। हरियाणा सरकार द्वारा मंडियों में रबी फसल की सुचारू एवं पारदर्शी खरीद सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक मापदंड निर्धारित किए गए हैं।
उपायुक्त ने जानकारी देते हुए बताया कि अनाज मंडियों में रबी फसल की खरीद के लिए किसानों का मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य किया गया है। इसके साथ ही सरकार द्वारा मंडियों में गेट पास के फोटो सत्यापन हेतु वाहन की फ्रंट नंबर प्लेट स्पष्ट रूप से प्रदर्शित होना आवश्यक किया गया है। उन्होंने बताया कि गेट पास जारी करने के लिए किसान का बायोमेट्रिक सत्यापन भी अनिवार्य रहेगा, जिससे खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन

उपायुक्त अखिल पिलानी ने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 2585 रुपये प्रति क्विंटल तथा सरसों का एमएसपी 6200 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्धारित मापदंडों के अनुसार ही मंडियों में फसल खरीद सुनिश्चित करें तथा किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न होने दें। साथ ही किसानों से अपील की कि वे निर्धारित नियमों का पालन करते हुए अपनी फसल बिक्री की प्रक्रिया पूर्ण करें, ताकि खरीद कार्य सुचारू रूप से संपन्न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed