{"_id":"692ed73ca43ef3e747007cfa","slug":"vani-kaushal-of-the-district-won-silver-in-shooting-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-56987-2025-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: जिले की वाणी कौशल ने शूटिंग मेें जीता रजत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: जिले की वाणी कौशल ने शूटिंग मेें जीता रजत
विज्ञापन
फरीदाबाद। राजस्थान के कोटा में चल रहे खेलो इंडिया युनिवर्सिटी गेम्स में फरीदाबाद की वाणी कौशल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया। प्रतियोगिता में जिले की ही मानव रचना युनिवर्सिटी की ओर से भाग लेते हुए वाणी कौशल ने 10 मीटर एयर पिस्टल की व्यक्तिगत प्रतिस्पर्धा में यह उपलब्धि हासिल की।
वाणी ने प्रतियोगिता में शानदार निशाना साधते हुए दूसरा स्थान हासिल किया। बीबीए की छात्रा वाणी ने बताया कि वह लंबे समय से शूटिंग का अभ्यास कर रही हैं। कॉलेज आने के साथ-साथ वह अपने अभ्यास पर भी पूरा ध्यान देती हैं। उनके शूटिंग कोच दीपक ने बताया कि वाणी पूरी लगन और ध्यान के साथ शूटिंग कोर्ट में उतरती हैं। यही कारण है कि उन्होंने राष्ट्रीय स्तरीय शूटिंग खेलों में रजत पदक जीतने में सफलता पाई। उनके पदक जीतने के बाद पिता जगमोहन सहित परिवार के सभी लोग बेहद खुश हैं। इसके अलावा मानव रचना युनिवर्सिटी की ओर से खेल रहीं वाणी को युनिवर्सिटी के निर्देशक सरकार तलवार ने भी बधाई दी है। संवाद