फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Vaccines will be given to the children left out during the Corona period, the Director of Health Services instructed the officials to prepare the list

कोरोनाकाल में छूटे बच्चों को लगेंगे टीके, स्वास्थ्य सेवा निदेशक ने अधिकारियों को सूची तैयार करने के दिए निर्देश

Sat, 12 Mar 2022 10:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 10:59 PM IST
विज्ञापन
Vaccines will be given to the children left out during the Corona period, the Director of Health Services instructed the officials to prepare the list
फरीदाबाद। कोरोना काल में जन्मे बच्चों का टीकाकरण कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने चिंता जाहिर की है। इसके लिए स्वास्थ्य सेवा निदेशक डॉ. रणदीप पुनिया ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान निर्देश दिए गए कि कोरोनाकाल में जन्मे बच्चों की सूची तैयार की जाए।
विज्ञापन

इंद्रधनुष योजना के तहत घर-घर जाकर ऐसे बच्चों को टीके लगाए जाएं। स्वास्थ्य विभाग कर्मचारियों की मदद से डाटा तैयार करने में जुट गया है। इसके लिए अभियान चलाकर बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा। इसमें दो साल तक के बच्चों को शामिल किया जाएगा। डॉ. रणदीप पुनिया ने बताया कि कोरोना महामारी के दौरान इंद्रधनुष योजना के तहत टीकाकरण भी प्रभावित रहा। हालांकि, कई अभिभावकों ने बाद में अपने बच्चों का टीकाकरण कराया। वहीं, विभागीय जानकारी के अनुसार अब तक कई नौनिहाल टीकाकरण से वंचित है। विभाग ऐसे बच्चों को इंद्रधनुष अभियान के तहत शामिल करने के लिए जुट गया है। स्वास्थ्य विभाग ने अब सभी बच्चों का टीकाकरण करने के लिए कार्यक्रम तैयार किया है। इसके तहत स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी लॉकडाउन के दौरान निजी व सरकारी केंद्रों व घर में जन्में बच्चों की सूची तैयार करने में जुटेगा। बच्चों की सूची तैयार कर टीकाकरण और गैर टीकाकरण की पहचान की जाएगी।
विज्ञापन

बच्चों को लगते हैं ये टीके
इंद्रधनुष के तहत बच्चों को बीसीजी, हेपेटाइटिस, ओपीवी (पोलियो की ओरल ड्रॉप) और आईपीवी (पोलियो संबंधित टीकाकरण) डिप्थीरिया, टिटनेस व काली खांस के लिए डीटीपी, हीमोफिलस इंफ्लुएंजा-बी, रोटावायरस, टाइफाइड, एमएमआर, हेपेटाइटिस-ए, न्यूमोकोकल, चिकनपॉक्स के टीके लगाए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फरीदाबाद-पलवल में मिशन इंद्रधनुष की समीक्षा बैठक ली। इसका उद्देश्य योजनाबद्ध तरीके से दो वर्ष तक के बच्चों का टीकाकरण करना है। निदेशालय स्तर से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि पूर्व में संचालित टीकाकरण अभियान के तहत कोई भी बच्चा टीकाकरण से वंचित न हो।
- डॉ. रणदीप सिंह पूनिया, निदेशक (स्वास्थ्य सेवा)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed