{"_id":"61cb01e431fdf54322699c10","slug":"vaccines-will-be-given-to-30-thousand-people-daily-faridabad-news-noi623791267","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजाना 30 हजार लोगों को लगेंगे टीके, तीसरी लहर की आशंका को देखते 10 दिन में सभी को दूसरा डोज देने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोजाना 30 हजार लोगों को लगेंगे टीके, तीसरी लहर की आशंका को देखते 10 दिन में सभी को दूसरा डोज देने की तैयारी
विज्ञापन
Vaccines will be given to 30 thousand people daily
फरीदाबाद। कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के दस्तक के बाद तीसरी लहर की संभावना को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। अधिकारियों का कहना है कि 10 दिन में शहर के लोगों को पूरी तरह से वैक्सीनेटेड करने के लिए, अब रोज 30 हजार लोगों को कोरोना से बचाव के टीके लगाए जाएंगे। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। सभी स्वास्थ्य केंद्रों व शिविर में टीकाकरण की संख्या बढ़ाने के आदेश दिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुुसार जिले में अभी तक कोरोना से बचाव के टीके की पहली डोज 17,96,198 लोगों ने और दूसरी डोज 12,72,014 लोगों ने ली हैं। अभी भी जिले में 20 फीसदी लोग ऐसे हैं, जिन्होंने दूसरी डोज के टीके नहीं लगवाए हैं। उन्हें फोन कर टीके लगाने की अपील की जा रही है।
पांच दिन में 15 हजार अतिरिक्त लोगों ने लगवाए टीके
लोगों में वैक्सीनेशन के प्रति जागरूकता बढ़ी है। बीते पांच दिनों में टीकाकरण में काफी इजाफा हुआ है। पहले रोज जहां 15 हजार के आसपास ही लोग टीके लगाने शिविरों में पहुंचते थे। वहीं अब रोज 18 हजार के आसपास लोग टीके लगाने पहुंच रहे हैं। पांच दिनों में 15 हजार अतिरिक्त लोगों ने कोरोना के टीके लगाए गए हैं। इसकी संख्या और बढ़ने की उम्मीद है।
यह आ रही दिक्कत
जिले में कोरोना से बचाव के टीके की पहली डोज ऐसे लोगों ने भी ली हैं, जो किसी दूसरे शहर या प्रदेश के हैं। समय पूरा होने पर उन्होंने दूसरी डोज के टीके लगाए कि नहीं, इसकी जानकारी जुटाने में परेशानी हो रही है। पहली डोज लगवाने वालों को जब फोन पर संपर्क किया जाता है तो फोन नहीं उठाते। या अन्य कारणों से उनसे बात नहीं होती। ऐसे में अधिकारियों की अपील है कि पहली डोज लगवाने वाले व्यक्ति, समय पूरा होने पर अपने नजदीकी शिविर या स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंचकर कोरोना से बचाव के टीके की दूसरी डोज लगवाएं। इससे कोरोना से बचाव हो सकता है।