फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Vaccine tota, crowd outside the centers

वैक्सीनका टोटा, केंद्रों के बाहर लगी भीड़

Thu, 08 Jul 2021 05:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 05:51 PM IST
विज्ञापन
Vaccine tota, crowd outside the centers
फरीदाबाद। कोरोना बचाव के लिए टीकाकरण लगातार दूसरे दिन प्रभावित रहा। इस बीच लोगों की भारी भीड़ केंद्रों के बाहर दिखाई दी। एक ओर सरकारी टीकाकरण केंद्रों के बाहर ताला लटका रहा तो दूसरी ओर लोगों की भीड़ टीके की मांग पर अड़ी रही। ऐसे में अव्यवस्थाएं टीकाकरण केंद्र पर हावी दिखी। वहीं लोगों का कहना है कि अगर वैक्सीन नहीं है, तो नोटिस लगा देते कि टीकाकरण नहीं कर सकते हैं।
विज्ञापन

कोरोना के नए मामले घटने के साथी ही एक ओर कोरोना की जांच में कमी आई है तो दूसरी ओर टीकाकरण के लिए भी अब लोगों को धक्के खाने पड़ रहे हैं। बीते कुछ दिनों की स्थिति में टीकाकरण अभियान भी लगातार प्रभावित होता नजर आ रहा है। जिले में रविवार व सोमवार को कुछ ही केंद्रों पर कोरोना बचाव का टीका लगाया गया। मंगलवार को 15 सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण की सुविधा मिली, लेकिन अधिकतर केंद्रों पर 11 बजे के बाद वैक्सीन का टोटा हो गया। बुधवार को किसी भी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पर टीकाकरण नहीं हुआ। ऐसा ही हाल बृहस्पतिवार को भी देखने को मिला। वहीं, टीकाकरण के लिए पहुंचे लोगों में भारी आक्रोश दिखा। लोगों का आरोप है कि टीकाकरण की न तो कोई पूर्व जानकारी दी गई न ही खेप खत्म होने के बारे में ही कोई पूर्व सूचना मिली। ऐसे में टीकाकरण नहीं होने से भारी परेशानी से हो रही है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह बीके सिविल अस्पताल में सुबह से ही लोग टीकाकरण के लिए केंद्र के बाहर लाइन लगाकर खड़े हो गए। दोपहर 12 बजे तक लाइन में लगे लोगों को कोई यह जानकारी देने वाला नहीं था कि टीकाकरण नहीं होगा। उधर, खेप की कमी के कारण केंद्र पर ताला लटका रहा। आखिरकार लोगों हंगामा किया तो टीकाकरण न होने की जानकारी मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएमओ कार्यालय के बाहर हंगामा
बल्लभगढ़। कोरोना बचाव का टीका लगवाने के लिए स्थानीय सरकारी अस्पताल में लोग दो दिन से स्वास्थ्य अधिकारियों से भिड़ते नजर आ रहे हैं। लोग टीका न लगने से मायूस हैं, उधर अधिकारी टीका खत्म होने के कारण बेबस हैं। हालांकि व्यवस्था बेहतर न होने पर लोग ज्यादा परेशानी झेल रहे हैं। टीकाकरण बंद होने से नाराज लोगों ने बृहस्पतिवार को एक बार फिर एसएमओ कार्यालय के बाहर हंगामा कर दिया। लोगों का आरोप है कि जब टीका नहीं तो केंद्रों पर नोटिस चस्पा कर जानकारी देनी चाहिए। अचानक से पता चलता है कि टीका नहीं है। ऐसे में परेशानी खड़ी हो जाती है। कई लोग टीका लगवाने के लिए कंपनी से छुट्टी लेकर पहुंच रहे हैं।
वर्जन-
मंगलवार को सुबह छह बजे वैक्सीन के लिए टोकन लाइन में खड़ा रहा लेकिन शाम तक नंबर ही नहीं आया। अब दो दिनों से टीकाकरण केंद्र बंद पड़ा है। वैक्सीन लगवाने के लिए काफी परेशान झेलनी पड़ रही है। - गोमुख प्रसाद यादव

दो दिनों से कंपनी का काम छोड़कर वैक्सीन लगवाने के लिए भटक रहा हूं। बगैर वैक्सीन लगवाए कंपनी में काम पर नहीं ले रहे है। एक दिनों की मजदूरी मारी जा रही है। उसके बाद भी वैक्सीन नहीं लग रही है। - मनोज कुमार
वैक्सीन की खेप खत्म है। स्टॉक आने के बाद शुक्रवार से टीकाकरण फिर से शुरू होने की उम्मीद है। - डॉ. राजेश श्योकंद, टीकाकरण नोडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed