फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Vaccine shortage, departmental preparations failed

वैक्सीन का टोटा, विभागीय तैयारियां फेल

Wed, 07 Jul 2021 10:34 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 10:34 PM IST
विज्ञापन
Vaccine shortage, departmental preparations failed
फरीदाबाद। कोरोना संक्रमण को काबू करने की रणनीति व निर्देश बेशक कुछ दिनों में अपडेट किए जा रहे हैं, लेकिन टीके की कमी के कारण समस्या जस की तस बनी हुई है। जिले में कोरोना संक्रमितों के मुकाबले नौ गुना लोगों का टीकाकरण हुआ है। ऐसे में ज्यादा से ज्यादा लोगों को टीका लगाने की कोशिश है। लेकिन टीके की कमी से तैयारियों को पलीता लग रहा है।
विज्ञापन

हालांकि अब केंद्र सरकार की ओर से गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण को भी क्लीन चिट मिल चुकी है, लेकिन टीके की कमी के कारण बुजुर्ग और गर्भवती महिलाएं टीकाकरण केंद्रों के चक्कर काटने को मजबूर हैं। जिले में अभी तक किसी भी गर्भवती महिला का टीकाकरण नहीं हुआ है।
विज्ञापन

आबादी अनुसार उपलब्धता फिर भी नहीं पहुंच रहा
टीके की उपलब्धता आबादी के अनुसार है। केंद्र की ओर से राज्य को इसी आधार पर वैक्सीन उपलब्ध कराई जा रही है। जनसंख्या के अनुसार राज्य में सर्वाधिक आबादी जिले की है। वहीं, जिले में अब तक एक करीब 9 लाख लोगों का ही टीकाकरण हुआ है। इसमें बुजुर्ग, युवा वर्ग शामिल हैं। जुलाई 2020 में स्वास्थ्य विभाग ने ऐसे 23 लाख 83 हजार 923 की कुल आबादी अनुसार टीकाकरण व कोरोना बचाव रणनीति पर काम किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रणदीप सिंह पुनिया ने बताया कि जिले में इन दिनों टीके की कमी है। जिले की आबादी अनुसार खेप आवंटन होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गर्भवती महिलाएं एनसी सेंटर पर करा सकेंगी टीकाकरण
गर्भवती महिलाएं एंटीनेटल केयर (एनसी सेंटर) पर जल्द ही टीकाकरण करा सकेंगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। हालांकि केंद्र से गर्भवतियों का टीकाकरण सुुरक्षित बताए जाने के बावजूद अभी तक जिले में किसी गर्भवती का टीकाकरण नहीं हुआ है। हालांकि विभागीय तैयारियां हैं कि टीकाकरण के लिए रणनीति तैयार कर ली जाए, इससे खेप मिलते ही टीकाकरण शुरू हो सकेगा।
निजी केंद्रों को मिल रही खेप, सरकारी में किल्लत
जिले में दस निजी अस्पतालों में टीकाकरण सरलता से हो रहा है। खेप भी पर्याप्त है। हाल ही में सर्वोदय अस्पताल में स्पूतनिक वी का टीकाकरण भी शुरू हो गया। इसकी एक साथ करीब आठ हजार खेप संस्थान ने खरीदी हैं। मात्र दस दिनों में ही छह हजार लोगों ने यह वैक्सीन लगवा ली। वहीं, अन्य निजी केंद्रों में भी कोविशील्ड और कोवाक्सिन की खेप उपलब्ध है। ऐसे में टीकाकरण के साथ खुद को सुरक्षित महसूस करने वाले लोग निजी केंद्रों का रुख कर रहे हैं। इधर, सरकारी केंद्रों पर टीके की कमी लगातार बनी हुई है। एक मई से अब तक जिले के युवाओं को सही से टीकाकरण की सुविधा नहीं मिली है। करीब दो माह में दस से बारह दिन ही युवाओं के टीकाकरण की सुविधा हर केंद्र पर उपलब्ध हो सकी है।

वर्जन-
अगले दो दिनों में वैक्सीन खेप मिलने की उम्मीद है। खेप की उपलब्धता आबादी व खपत के आधार पर हो रही है। जिले में तेजी से टीकाकरण हो रहा है। अब तक 9 लाख से अधिक को वैक्सीन लग चुकी है। रणनीति बनाकर गर्भवती महिलाओं को भी टीकाकरण की सुविधा देने की तैयारी है। - डॉ. रणदीप सिंह पुनिया, मुख्य चिकित्सा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed