फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Vaccination will protect adolescent girls from cervical cancer

Faridabad News: टीकाकरण से किशोरियों को मिलेगी सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षा

Fri, 27 Feb 2026 12:22 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Vaccination will protect adolescent girls from cervical cancer
-जिले में लगभग 15000 हजार किशोरियों को मुफ्त में लगेगी एचपीवी वैक्सीन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। भारत सरकार द्वारा संचालित राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन को लेकर जिला उपायुक्त अखिल पिलानी ने लघु सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में जिला स्वास्थ्य अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में उपायुक्त ने निर्देश दिए कि जिले में 14 से 15 वर्ष आयु वर्ग की सभी पात्र किशोरियों को समयबद्ध रूप से मुफ्त एचपीवी वैक्सीन उपलब्ध कराई जाए, ताकि उन्हें गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर से सुरक्षित किया जा सके।
इस राष्ट्रीय अभियान के अंतर्गत जिला नूंह में लगभग 15000 हजार किशोरियां लक्षित हैं। एचपीवी वैक्सीन गर्भाशय ग्रीवा कैंसर के प्रमुख कारण ह्यूमन पैपिलोमावायरस से प्रभावी सुरक्षा प्रदान करती है। टीकाकरण कार्यक्रम स्कूलों के साथ-साथ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, जिला अस्पताल मांडीखेड़ा एवं मेडिकल कॉलेज में आयोजित किया जाएगा, जिससे स्कूल जाने वाली और गैर-स्कूल जाने वाली सभी पात्र बालिकाएं इसका लाभ ले सकें। टीकाकरण के दौरान एक ही डोज लगाई जाएगी। वैक्सीन (गार्डासिल) पूरी तरह सुरक्षित है तथा इसे प्रशिक्षित चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा लगाया जाएगा।
विज्ञापन

अब तक वैक्सीन से संबंधित किसी भी गंभीर दुष्प्रभाव की कोई रिपोर्ट नहीं है। उपायुक्त अखिल पिलानी ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपनी पुत्रियों का समय पर पंजीकरण कराएं और सहमति पत्र अवश्य जमा करें, ताकि किसी भी पात्र किशोरी को इस महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सुरक्षा से वंचित न रहना पड़े। उन्होंने जिला प्रशासन, शिक्षा विभाग और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को आपसी समन्वय से अभियान को सफल बनाने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed