फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Vaccination: People over 45 years have a chance to get vaccine

टीकाकरण : 45 वर्ष से अधिक के लोगों को मिला मौका, बुजुर्ग भी पीछे नहीं

Thu, 01 Apr 2021 05:04 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 01 Apr 2021 05:04 PM IST
विज्ञापन
Vaccination: People over 45 years have a chance to get vaccine
फरीदाबाद बीके सिविल अस्पताल में कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए लगी लोगों की भीड़ । - फोटो : Faridabad
फरीदाबाद। कोरोना काल में जहां एक ओर फिर से मरीज बढ़ने लगे हैं तो वहीं, दूसरी तरफ लगातार केंद्र और राज्य जिलावार टीकाकरण को रफ्तार देने के लिए रणनीति बनाने में जुटे हैं। इसको लेकर बुधवार और बृहस्पतिवार को लगातार आला अधिकारियों संग जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की डिजिटल बैठक की गई। इसमें साफ किया गया कि टीकाकरण को रफ्तार दें। संक्रमण का हॉट स्पॉट बनने वाले क्षेत्र में टीकाकरण पर जोर दें। इसको देखते हुए जिले में मौके पर (ऑन द स्पॉट) टीकाकरण के लिए टोकन सिस्टम लागू किया गया है। साथ ही ऑनलाइन सिस्टम भी लागू है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार से जिले में 45 वर्ष से अधिक के लिए टीकाकरण शुरू कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने 78 स्थायी टीकाकरण केंद्र बनाए हैं। इनमें निजी अस्पताल व स्वास्थ्य केंद्र शामिल हैं। बृहस्पतिवार से शुरू होने वाले टीकाकरण अभियान के लिए 150 सेशन चलाए गए। इनमें नए टीकाकरण केंद्र भी शामिल होंगे। इनमें स्वास्थ्यकेंद्रों के अलावा जिले के विभिन्न सामुदायिक केंद्रों एवं इंडस्ट्री में सेशन लगाए गए। जिला स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी की गई सूची के अनुसार तीन सरकारी अस्पतालों में 24 घंटे टीका लगाने की सुविधा मिलेगी। इनमें बीके सिविल अस्पताल, सेक्टर-30 स्थित एफआरयू वन और सेक्टर-3 स्थित एफआरयू-2 शामिल हैं। वहीं, पांच निजी अस्पतालों में 24 घंटे टीकाकरण की सुविधा होगी, जिनमें अर्ष अस्पताल सेक्टर-78, डॉक्टर टुडे एनआईटी-5, पवन अस्पताल सेक्टर-56, संतोष अस्पताल एनआईटी-3, संस्कार मेडिकल सेंटर सेक्टर 28 शामिल है।
विज्ञापन

खेड़ी कलां केंद्र: ऑनलाइन पंजीकरण का रुझान ज्यादा
जिले में टीकाकरण की व्यवस्था को संभालने के लिए ऑनलाइन और ऑन द स्पॉट टीकाकरण की व्यवस्था की जा रही है। खेड़ी स्थित स्वास्थ्य केंद्र पर ज्यादातर लोगों ने ऑनलाइन ही पंजीकरण करा अपना टीकाकरण सुनिश्चित करना बेहतर समझा। इसमें 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के अलावा बुजुर्ग व अन्य बीमार लोग शामिल हुए। केंद्र सहयोगी डॉ. गजेंद्र अधाना ने बताया कि लोग टीकाकरण और आरटीपीसीर जांच में बराबर रुझान दिखा रहे हैं। औसतन 200 लोग हर दिन कोविड की जांच केंद्र पर कराने के लिए पहुंच रहे हैं। उन्होंने बताया कि अन्य केंद्रों पर भी टीकाकरण के लिए लोग को -विन पोर्टल selfregistration.cowin.gov.in पर सेल्फ रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। दोपहर 2 बजे तक 90 टीके लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पल्ला स्थित स्वास्थ्य केंद्र: टोकन सिस्टम पर निर्भर दिखे लोग
वैक्सीनेटर सुनीता ने बताया कि 12 बजे तक लगभग 100 टीके लग चुके थे। इसमें 30 फीसदी बुजुर्ग, 70 फीसदी 45 से 60 वर्ष तक के लोग शामिल रहे। टीकाकरण के लिए लोगों में उत्साह भी पूरा दिखाई दिया। जिन लोगों के घर स्वास्थ्य केंद्र के पास थे वह अपना पंजीकरण मौके पर ही करा कर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। अधिकतम 15 से 20 मिनट में लोगों को टीकाकरण के लिए इंतजार करना पड़ा। इस दौरान व्यवस्था के पूरे इंतजाम जन सुविधा को ध्यान में रखकर किए गए थे।
एनआईटी-5 स्थित दुर्गा मंदिर शिविर : आधार कार्ड दिखाकर टीकाकरण
दुर्गा मंदिर में ऑन द स्पॉट आधार कार्ड दिखाकर टीकाकरण कराया जा रहा था। लोगों को टीकाकरण की सुविधा भी मिनटों में मिल रही थी। दोपहर 12 बजे तक 150 लोगों ने टीकाकरण कराया। मंदिर परिसर में बैठने की व्यवस्था के पूरे इंतजाम दिखे। वहीं, लोगों ने टीकाकरण में पूरी भागेदारी निभाई।

सेक्टर-30 स्थित एफआरयू-1 : टोकन सिस्टम से किया भीड़ का प्रबंधन
लगभग 11 बजे तक 100 लोगों ने पंजीकरण कराया। आसपास के लोग टीकाकरण केंद्र में अपनी बारी का इंतजार करते दिखे। यहां सबसे अधिक बुजुर्ग टीकाकरण के लिए पहुंचे थे। इसमें महिलाओं की संख्या अधिक रही। वहीं, 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोग टीकाकरण का रुझान दिखा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed