{"_id":"60bfa5398ebc3ef4362d86c1","slug":"vaccination-of-youth-will-start-soon-faridabad-news-noi586305330","type":"story","status":"publish","title_hn":"लगातार एक सप्ताह तक परेशानी के बाद अब फिर होगा युवाओं का टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लगातार एक सप्ताह तक परेशानी के बाद अब फिर होगा युवाओं का टीकाकरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद। युवाओं (18 से 44 वर्ष) के लिए टीकाकरण की मंजूरी बेशक मई माह के पहले दिन ही मिल गई हो लेकिन टीकाकरण के लिए उनका संघर्ष आज तक जारी है। ऐसे में उच्च न्यायालय (सुप्रीम कोर्ट) के आदेश के बाद न सिर्फ केंद्र ने 21 जून से टीके की आपूर्ति अपनी ओर से निशुल्क सुनिश्चित करने की घोषणा की बल्कि राज्य ने भी खेप आपूर्ति सुनिश्चित करने में देरी नहीं की है।
हाल ही में राज्य की ओर से युवाओं के टीकाकरण के लिए पूरे आठ दिन बाद 13000 वैक्सीन की खेप जिले को दी है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. रणदीप सिंह पुनिया ने बताया कि युवाओं को टीकाकरण के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। सुनिश्चित किया जा रहा है कि अब बिना किसी परेशानी टीकाकरण जारी रहे। पूर्व में टीकाकरण खेप आपूर्ति में कुछ समय लगा। अब विभाग आश्वस्त है कि टीके की कमी नहीं होगी।
अब तक केंद्र व राज्य अलग-अलग कर रहे हैं टीके की आपूर्ति
टीकाकरण के लिए लगातार संघर्ष झेल रहे युवाओं को करीब 38 दिन बाद ऐसा मौका मिला है कि 45 पार वाले लोगों के साथ उनका टीकाकरण प्रत्येक केंद्र पर किया जाएगा। जिला स्वास्थ्य विभाग की ओर से इसके लिए 48 केंद्र निर्धारित किए गए हैं। दोनों मौके पर जाकर टीकाकरण करा सकते हैं। इसमें बीके सिविल अस्पताल सहित सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर सुविधा सुनिश्चित की जा रही है।
विज्ञापन
जिला टीकाकरण नोडल डॉ राजेश श्योकंद ने बताया कि अभी तक केंद्र व राज्य की ओर से टीके की अलग-अलग आपूर्ति होती है। इसमें 45 की उम्र पार वाले लोगों के लिए टीके की खेप केंद्र सरकार की ओर से सुनिश्चित की जाती है। वहीं, युवाओं के लिए राज्य सरकार खेप दे रही है। मौजूदा समय में पीएम ने घोषणा कर केंद्र की ओर से युवाओं के टीकाकरण की जिम्मेदारी ली है। ऐसे में युवाओं के लिए राहत के संकेत हैं। अब युवा व 45 पार वाले दोनों के लिए टीके की आपूर्ति केंद्र की ओर से ही की जाएगी।
सरकारी केंद्रों पर शिविर लगाकर किया जाएगा टीकाकरण
सीएमओ डॉ रणदीप सिंह पुनिया ने बताया कि जिले में टीके की आपूर्ति सुनिश्चित हो, इसके लिए उच्चाधिकारियों संग बैठक हुई है। यह योजना बनाई जा रही है कि खेप आपूर्ति बेहतर होते ही आगामी दो दिन के बाद शिविर लगाकर टीकाकरण किया जाए। हालांकि यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि सभी केंद्र सरकारी इकाईयों में ही लगे। निजी संस्थान में शिविर नहीं लगाए जाएगें। लोगों से अपील है कि विभागीय प्रयासों का लाभ लें। जल्द से जल्द टीकाकरण कराएं।