फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Vaccination is necessary in the fight against Corona: Krishnapal Gurjar

कोरोना से लड़ाई में वैक्सीनेशन जरूरी : कृष्णपाल गुर्जर

Sat, 07 Aug 2021 06:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 06:15 PM IST
विज्ञापन
Vaccination is necessary in the fight against Corona: Krishnapal Gurjar
फरीदाबाद। स्वास्थ्य की सुरक्षा के दृष्टिगत कोरोना की वैक्सीनेशन लगवाना सभी के लिए जरूरी है। यह विचार केंद्रीय ऊर्जा एवं भारी उद्योग राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने शनिवार को एफआरयू-एक, सेक्टर-30 व स्वास्थ्य केंद्र पल्ला में कोविड-19 कैंप में लोगों को जागरूक करते हुए कही। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार का संयुक्त प्रयास है कि कोरोना के प्रभाव को कम से कम किया जा सके। इसके लिए कोरोना वैक्सीन एक कारगर माध्यम है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी जा रही योजनाओं के बारे में भी लोगों से आह्वान किया कि इनका लाभ लें। इस अवसर पर सीएमओ डॉ. विनय गुप्ता, डॉ. ज्योति शर्मा और डॉ. गजराज समेत अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन

वार्ड 23 में लगा टीकाकरण शिविर
वार्ड-23 की पार्षद गीता रैक्सवाल व प्रदेश भाजपा सदस्य के संयोजक ओमप्रकाश रैक्सवाल के कार्यालय पर कोरोना टीकाकरण शिविर लगाया गया। कर्मचारियों द्वारा पहली व दूसरी डोज दी गई। ओमप्रकाश ने लोगों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दी जा रही निशुल्क वैक्सीन के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल व केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर वैक्सीन पर जोर दे रहे हैं। लोकसभा क्षेत्र मेें मुहिम चलाई हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed