{"_id":"68fbd6e26805cc92450da83d","slug":"vaccination-drive-launched-to-prevent-infectious-diseases-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-54178-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: संक्रामक रोगों से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: संक्रामक रोगों से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान शुरू
विज्ञापन
गांव बड़ोली में 300 पशुओं को लगाए गए टीके
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। पशुओं को संक्रामक रोगों से बचाव हेतु पशुपालन विभाग की ओर से टीकाकरण अभियान शुरू कर दिया गया है। पशुपालन विभाग की टीम लोगों के घर पर जाकर पशुओं का टीकाकरण कर रही है। टीकाकरण मुख्यत गाय और भैंस का किया जा रहा है। पशुपालन विभाग की टीम ने गांव बड़ोली में 300 पशुओं को टीके लगाए हैं। टीम में डॉ. पीयूष कुमार, वीएलडीए राजबेल देशवाल, वीएलडीए संदीप कुमार, वीएलडीए हिमांशु और एनिमल अटेंडेंट राहुल और अंकित मौजूद रहे।
पीयूष कुमार व राज बेल देशवाल ने बताया कि पशुओं के दोनों संक्रामक रोग मुंह खुर एवं गलघोंटू का संयुक्त टीकाकरण किया जा रहा है। 4 महीने से ऊपर के सभी गाय व भैंस का टीकाकरण किया जा रहा है।उन्होंने बताया कि मुंह खुर रोग में पशु के मुंह में छाले तथा पैरों में घाव हो जाते हैं। पशु चारा नहीं खा पाता है जिससे दूध उत्पादन कम हो जाता है।
वहीं गलघोंटू रोग में पशु को तेज बुखार हो जाता है तथा सांस लेने में दिक्कत होती है। ज्यादा गंभीर हालत होने पर पशु की मौत हो जाती है। आगामी 15 दिन तक पशुपालन विभाग का यह अभियान चलेगा। इसलिए 4 महीने से ऊपर के सभी पशुओं को टीका लगवाना चाहिए। टीकाकरण से पशु पर किसी भी प्रकार का कोई दुष्प्रभाव नहीं होता है।