फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Uttam captured silver and bronze in national games

खेल ::: उत्तम ने राष्ट्रीय खेलों में रजत और कांस्य पर जमाया कब्जा

Sun, 31 Aug 2025 05:28 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Sun, 31 Aug 2025 05:28 PM IST
विज्ञापन
Uttam captured silver and bronze in national games
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में चल रही राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स जूनियर चैंपियनशिप में झटके पदक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले के मौजपुर गांव निवासी उत्तम सिंह सूर्यवंशी ने मध्य प्रदेश के ग्वालियर में चल रही राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स जूनियर चैंपियनशिप में दो पदक अपने नाम किए हैं। अंडर 17 के 400 मीटर दौड़ में उत्तम ने रजत पदक पर कब्जा जमाया। वहीं, 200 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीता। इसके बाद अब उनकी निगाहें अंतरराष्ट्रीय खेलों पर हैं।

पदक जीतने के बाद उत्तम ने बताया कि मैं पिछले तीन सालों से एथलेटिक्स खेल रहा हूं। पहली बार में ही राष्ट्रीय प्रतियोगिता में दो पदक जीतकर बेहद खुश हूं। प्रयास रहेगा कि अब जल्द से जल्द अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करूं।
विज्ञापन


वहीं इस जीत के बाद नाहर सिंह स्टेडियम में अभ्यास करने वाले उत्तम के कोच नर्शी सिंह ने कहा कि वह बहुत मेहनती है पिछले तीन सालों में उसने अपनी मेहनत और लगन के दम पर यह पदक हासिल किए हैं। उन्होंने बताया कि हाल ही में राज्य स्तरीय ट्रायल में पदक जीतकर उसने राष्ट्रीय खेलों में प्रवेश किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed