{"_id":"61b8d780ae21ba230f6aa773","slug":"utsav-colorful-start-of-three-day-youth-festival-1800-students-from-31-colleges-are-participating-faridabad-news-noi6212988189","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्सव : तीन दिवसीय युवा महोत्सव की रंगारंग शुरूआत, 31 महाविद्यालयों से 1800 छात्र ले रहे हैं भाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्सव : तीन दिवसीय युवा महोत्सव की रंगारंग शुरूआत, 31 महाविद्यालयों से 1800 छात्र ले रहे हैं भाग
विज्ञापन
राजकीय महाविद्यायल में आयोजित जोनल यूथ फेस्टीवल में कुचीपुड़ी नृत्य प्रस्तुत करते छात्र ।
- फोटो : Faridabad
फरीदाबाद। सेक्टर-16ए स्थित राजकीय महाविद्यालय में मंगलवार से तीन दिवसीय युवा महोत्सव की शुरूआत की गई। इसमें फरीदाबाद, पलवल व झज्जर के 31 महाविद्यालयों से आए करीब 1800 छात्र-छात्राएं भाग ले रही हैं। महाविद्यालय के अधिकारियों का कहना है कि तीन दिवसीय इस युवा महोत्सव में 41 तरह की प्रतियोगिता कराई जा रही है।
प्राचार्य डॉ. महेंद्र सिंह गुप्ता ने बताया कि मंगलवार को सरस्वती वंदना के साथ महोत्सव की शुरूआत की गई। महोत्सव में छह मंच बनाए गए हैं। पहले मंच पर सात महाविद्यालयों के बीच क्लासिकल और सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता, दूसरे मंच दूसरे मंच पर भारतीय सामूहिक गान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 11 टीमों ने भाग लिया। तीसरे मंच पर 15 टीमों के बीच गीत, गजल और भजन प्रतियोगिता, चौथे मंच पर 27 टीमों के बीच हिंदी, अंग्रेजी और उर्दू कविता पाठ-प्रतियोगिता, पांचवें स्टेज पर पेंटिग (23 टीम), क्ले मॉडलिंग (11 टीम), कार्टूनिंग (15 टीम) का आयोजन किया गया। छठे मंच पर 10 टीमों के बीच संस्कृत व्याख्यान और श्लोक उच्चारण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान विधायक नरेंद्र गुप्ता भी उपस्थित रहे। साथ ही रोहतक स्थित महर्षि दयानंद विश्विद्यालय के सांस्कृतिक समारोह के निदेशक डॉ. जगबीर सिंह राठी, निरक्षक डॉ. शमशेर सिंह अहलावत, डॉ. सुनिधि, डॉ. कुलदीप साहनी, डॉ. रवि हांडा आदि उपस्थित रहे।
पहले दिन ये रहे विजेता
पेंटिंग प्रतियोगिता में बल्लभगढ़ स्थित श्रीमती सुषमा स्वराज गवर्नमेंट कॉलेज प्रथम, पलवल स्थित एनजीएफ कॉलेज द्वितीय और एंड जीजीडीएसडी कॉलेज ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। ग्रुप डांस जर्नल में फरीदाबाद से केएल मेहता दयानंद कॉलेज ने पहला, गवर्नमेंट कॉलेज फॉर वूमेन ने दूसरा व पलवल से जीजीडीएसडी कॉलेज ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। क्लासिकल डांस में केएल मेहता दयानंद कॉलेज प्रथम, पीटी जेएलएन गवर्नमेंट कॉलेज द्वितीय स्थान प्राप्त किया। ग्रुप सॉन्ग में केएल मेहता दयानंद कॉलेज पहला, पंडित जवाहरलाल नेहरू गवर्नमेंट कॉलेज दूसरा व सरस्वती महिला महाविद्यालय पलवल तृतीय स्थान पाया।