{"_id":"66181e36a27430617105ca50","slug":"used-to-commit-cyber-fraud-on-people-of-south-india-three-arrested-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-23168-2024-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: दक्षिण भारत के लोगों से करते थे साइबर ठगी, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: दक्षिण भारत के लोगों से करते थे साइबर ठगी, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। साइबर थाना सेंट्रल पुलिस ने पल्ला थाना इलाके के सेक्टर-91 में फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मौके से तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। सभी दिल्ली व फरीदाबाद के रहने वाले हैं, लेकिन साउथ इंडिया के लोगों को अपना शिकार बनाते थे। आरोपी खुद को फाइनेंस बैंक का अधिकारी बताकर लोन दिलाने का झांसा देते थे। पुलिस ने पूछताछ के बाद तीनों आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।
साइबर थाना सेंट्रल में तैनात एएसआई धर्मेंद्र सिंह और कर्मवीर सिंह को सूचना मिली कि कुछ लोग सेक्टर 91 में फर्जी कॉल सेंटर चला रहे हैं। आरोपी तमिल भाषा में फोन पर बात करते रहते हैं। थाना प्रभारी अमित कुमार ने टीम बनाकर आरोपियों के ठिकाने पर दबिश दी। यहां बिग बाजार के पीछे वाली गली से तीन युवक पुलिस ने दबोचे। आरोपी धनी फाइनेंस बैंक का अधिकारी बनकर लोगों से तमिल भाषा में फोन पर बात कर रहे थे। पूछताछ में आरोपियों की पहचान तुगलकाबाद निवासी निखिल कुमार, सेहतपुर निवासी शशिकांत और लाजपत नगर निवासी के विनोथ के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों से करीब 30 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। फोन में लगी सिमें, अलग-अलग लोगों के नाम पर ली गईं हैं। इसके अलावा फाइनेंस बैंक के फर्जी लोन अप्रूव लेटर भी बरामद किए गए हैं। आरोपियों ने बताया कि फाइनेंस बैंक पर जल्दी लोन अप्रूव होने और कागजी झंझट कम होने के कारण लोग आसानी से इसके लिए हां कर देते हैं। वह पिछले करीब एक माह से लोगों से ठगी कर रहे थे।
पुलिस से बचने के लिए दूर के लोगों को बनाते थे शिकार
थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि आरोपियों में शामिल के विनोथ मूलरूप से साउथ का रहने वाला है। वह तमिल भाषा काफी अच्छे से जानता है। आरोपी ज्यादातर दक्षिण भारत के लोगों को ही अपना शिकार बनाते थे। उन्हें लगता था कि दूर होने के कारण वहां की पुलिस पकड़ने नहीं आएगी। शिकायत के बाद भी वह आसानी से लोगों को ठगते रहेंगे। वह फाइनेंस बैंक का अधिकारी बनकर लोगों को फोन करते थे। जिस व्यक्ति को लोन की आवश्यकता होती उससे आधार कार्ड और पैन कार्ड व्हाट्सअप करवा लेते। इसके बाद फर्जी लोन अप्रूव लेटर तैयार कर पीड़ित को भेज देते। फाइल चार्ज व अन्य मदों के नाम पर अपने खाते में पैसे मंगवाते। पुलिस ने आरोपियों के बारे में सभी राज्यों की पुलिस को जानकारी दे दी है।