फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Used to cheat lakhs by giving real notes in exchange for real ones

Faridabad News: असली के बदले असली नोट देकर ही करते थे लाखों की ठगी

Thu, 09 Nov 2023 11:17 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Nov 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
Used to cheat lakhs by giving real notes in exchange for real ones
फरीदाबाद। नोटों के असली-नकली के खेल को हाथ की सफाई के साथ मिलाकर ठगों ने एक ऐसा कॉकटेल तैयार कर रखा है। जिसके बलबूते लोगों से लाखों रुपये की ठगी कर रहे थे। ओल्ड फरीदाबाद थाना पुलिस की पूछताछ में दो ठग खुलासे की दिलचस्प कहानी बयां कर रहे हैं। आरोपी असली नोट को नकली बताकर लोगों को देते थे। बाजार में नोट पकड़ा नहीं जाता और ठग अपने मंसूबे में कामयाब हो जाते। अब पुलिस इस गिरोह के मुख्य आरोपी और मास्टर माइंड की तलाश में लगी है।
विज्ञापन

ओल्ड फरीदाबाद निवासी गुरुदत्त की शिकायत पर पुलिस ने दो ठगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी असली-नकली नोट के जाल में फंसाकर लोगों को ठगने का काम कर रहे थे। आरोपियों की पहचान यूपी के गाजियाबाद स्थित लोनी निवासी आकाश उर्फ शिवा और सांवली के हरड़ फतेहपुर निवासी विकास कुमार के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया उनके पास नकली नोट नाम की कोई चीज कभी थी ही नहीं।
विज्ञापन

आरोपी लोगों को झांसा देते थे कि उनके पास एक ऐसी डाई है जो 100-100 के नोट बिलकुल असली के जैसा छाप देती है। नोट की क्वालिटी इतनी अच्छी है कि बाजार में कोई पहचान नहीं सकता। हाथों हाथ पैसा डबल करने की स्कीम का बाकायदा विज्ञापन भी देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
ऐसे देते थे वारदात को अंजाम
आरोपियों ने बताया मुख्य आरोपी और मास्टर माइंड यमुनानगर निवासी अमित सैनी है। वह थोड़ी बहुत हाथ की सफाई जानता है। वह 100 के नोट के आकार के शीशे के दो टुकड़ों के बीच में प्लेन सफेद कागज को डालता है। ठीक इसी तरह को दो शीशों के बीच में 100-100 के असली नोट पहले से ही डालकर रखता है। हाथ की सफाई से आरोपी सफेद कागज को असली 100 के नोट से बदल देता है। इसके बाद झांसे में आए व्यक्ति को कहा जाता है कि डाई ने अभी 100 का जो नोट छापा है उसे बाजार में चलाकर देख लो कोई पकड़ नहीं सकता। नोट असली होने के कारण वह आसानी से बाजार में चल जाता है। इसके बाद आरोपी पैसे लेकर नोट छापने के लिए समय मांगते हैं और फोन उठाना बंद कर देते हैं। इस तरह से आरोपियों ने फरीदाबाद के शिकायत कर्ता से पांच लाख ठगे थे।

----
पहले खुद हुए ठगी के शिकार फिर दूसरों को लगाने लगे चूना
आरोपी आकाश और विकास ने पुलिस को बताया मुख्य आरोपी अमित सैनी ने उन्हें पांच लाख से ठगा था। एक दिन उन्होंने अमित को पकड़ लिया और पैसे वापस देने का दबाव बनाया। इस पर अमित ने कहा पैसे तो उसने खर्च कर दिए तुम मेरे साथ मिल जाओ और लोगों को ठग कर मोटी रकम कमाओ। इसके बाद तीनों मिलकर लोगों को ठगने लगे। आरोपी सोशल साइट पर इनवेस्ट करने के नाम पर हाथों हाथ पैसे डबल करने का विज्ञापन देते थे। फोन आने पर लोगों को फंसाने के काम में जुट जाते थे। थाना ओल्ड फरीदाबाद प्रभारी इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने बताया मुख्य आरोपी की तलाश में दबिश की जा रही है। उसके पास से नोट निकालने वाली डाई बरामद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed