{"_id":"6ab8150c4579f7bf7a0dccb5","slug":"urban-health-centres-lift-out-of-order-for-several-months-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-81119-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: शहरी स्वास्थ्य केंद्र की लिफ्ट कई महीनों से खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: शहरी स्वास्थ्य केंद्र की लिफ्ट कई महीनों से खराब
विज्ञापन
मरीजों और बुजुर्गों को पहली व दूसरी मंजिल तक पहुंचने के लिए सीढ़ियों का लेना पड़ता है सहारा
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-45 स्थित शहरी स्वास्थ्य केंद्र मेवला महाराजपुर में मरीजों और बुजुर्गों की सुविधा के लिए लगी लिफ्ट कई महीनों से खराब पड़ी है। लिफ्ट खराब होने के कारण अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले बुजुर्गों, महिलाओं और मरीजों को पहली व दूसरी मंजिल तक पहुंचने के लिए सीढ़ियों का सहारा लेना पड़ रहा है।
इस संबंध में स्थानीय निवासियों ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को शिकायत देकर जल्द लिफ्ट ठीक कराने की मांग की है। स्थानीय निवासी कुमार गुप्ता और बलबीर सिंह घुम्मण का कहना है कि इस समस्या को लेकर 16 सितंबर को लिखित शिकायत दी गई थी। इसके बाद 17 सितंबर को यूएचसी मेवला महाराजपुर में हुई बैठक के दौरान भी अधिकारियों के समक्ष समस्या रखी गई। निवासियों के अनुसार, बैठक के दौरान खराब लिफ्ट का निरीक्षण भी किया गया था, लेकिन इसके अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है।
शिकायत में कहा गया है कि लिफ्ट की वार्षिक रखरखाव सेवा (एएमसी) नहीं होने के कारण यह बार-बार खराब हो रही है। इससे अस्पताल में आने वाले वरिष्ठ नागरिकों, गर्भवती महिलाओं और अन्य मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शिकायतकर्ताओं ने बताया कि कई बुजुर्गों को घुटनों और हृदय संबंधी समस्याएं हैं, ऐसे में उनके लिए सीढ़ियों से ऊपर-नीचे जाना मुश्किल हो जाता है। घनश्याम भाटिया, एके भटनागर और कैलाश चंद शर्मा ने स्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि मरीजों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिफ्ट को प्राथमिकता के आधार पर जल्द ठीक कराया जाए। उन्होंने कहा कि लिफ्ट खराब रहने से किसी मरीज या बुजुर्ग के साथ दुर्घटना होने की स्थिति में गंभीर समस्या पैदा हो सकती है।