{"_id":"666858f6bf90c38c31014d56","slug":"upsc-preliminary-exam-will-be-held-at-59-exam-centers-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-25903-2024-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: 59 परीक्षा केंद्रों पर होगी यूपीएससी की प्राथमिक परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: 59 परीक्षा केंद्रों पर होगी यूपीएससी की प्राथमिक परीक्षा
विज्ञापन
तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए मंगलवार को विशेष कार्यक्रम का किया गया आयोजन
प्रवेश पत्र व फोटो पहचान पत्र के अलावा किसी भी दस्तावेज को ले जाने की स्वीकृति नहीं
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की ओर से रविवार को जिले के 59 परीक्षा केंद्रों पर प्राथमिक परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। यह दो पाली में आयोजित होगी। परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, ड्राइविंग लाइसेंस, पहचान पत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड या भारत सरकार की ओर से जारी दस्तावेज को ले जाने की स्वीकृति होगी। यह जानकारी तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए मंगलवार को सेक्टर-12 स्थित एचएसवीपी कन्वेंशन हाल में आयोजित विशेष कार्यक्रम में अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. आनंद शर्मा ने दी।
16 जून रविवार को यूपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन होगा। आयोग की ओर से जिले में परीक्षा आयोजित कराने के लिए लगभग सारी तैयारियां कर ली गई हैं। परीक्षा की प्रथम पाली सुबह 9:30 से 11:30 और दूसरी पाली दोपहर 2:30 से 4:30 बजे तक आयोजित होगी। परीक्षा के दौरान लापरवाही बरतने वाले लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। केवल ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी और अधिकारी ही परीक्षा केंद्रों के अंदर जा सकते हैं। अधिकारियों को अंदर जाने पर यूपीएससी की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा।
तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए मंगलवार को सेक्टर-12 स्थित एचएसवीपी कन्वेंशन हाल में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ड्यूटी मजिस्ट्रेट, ट्रांजिट अधिकारी और निरीक्षण अधिकारियों को परीक्षा के सफल आयोजन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। ट्रांजिट ऑफिसर को संवेदनशील मेटेरियल लाने और ले जाने की यूपीएससी हिदायतो को पूर्ण रूप से पालन करना होगा। कार्यक्रम में कहा गया कि यूपीएससी की ओर से जारी हिदायतों की पालन करना सभी अधिकारियों का नैतिक और कानूनी दायित्व है, और इस संबंध में किसी प्रकार की कोई कोताही न बरतें, दोषी पाए जाने वाला व्यक्ति इसके लिए खुद जिम्मेवार होगा।