फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Unpaved roads and sewer issues in Shiv Durga Vihar

Faridabad News: शिव दुर्गा विहार में सड़कें कच्ची, सीवर की समस्या

Thu, 01 Oct 2026 11:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
Unpaved roads and sewer issues in Shiv Durga Vihar
जगह-जगह फैली गंदगी से 500 परिवार बेहाल
विज्ञापन


लोगों ने की सड़क व सीवर व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। वार्ड-22 के शिव दुर्गा विहार में कच्ची सड़कें, सीवर की समस्या और जगह-जगह फैली गंदगी से करीब 500 परिवार परेशान हैं। कॉलोनी की कई गलियों में सीवर की समस्या के कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं कच्ची सड़कों पर बने गड्ढों और जमा गंदगी से लोगों की आवाजाही भी प्रभावित हो रही है। लोगों का कहना है कि समस्या के समाधान के लिए कई बार शिकायत की गई, लेकिन स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ।

गलियों में सीवर की समस्या के कारण आसपास गंदगी बनी रहती है। इससे लोगों को घरों से निकलते समय भी परेशानी होती है। लोगों ने कहा कि कच्ची सड़क होने के कारण सफाई व्यवस्था और सीवर से जुड़ी समस्या के बाद रास्तों की स्थिति और खराब हो जाती है। लोगों की मांग है कि सीवर व्यवस्था को दुरुस्त करने के साथ गलियों की सड़कें भी पक्की कराई जाएं।
विज्ञापन


शिव दुर्गा विहार निवासी हरिकिश्न ने बताया कि सीवर की समस्या के कारण गलियों में गंदगी रहती है। रोज इसी रास्ते से निकलना पड़ता है, इसलिए काफी परेशानी होती है।वहीं निवासी कलावती ने बताया कि कच्ची सड़क और गंदगी के कारण बच्चों और बुजुर्गों को ज्यादा दिक्कत होती है। नगर निगम के कार्यकारी अभियंता नितिन कादियान ने बताया कि समस्या की जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई कराई जाएगी। सीवर और सड़क से जुड़े कार्य करवाने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed