फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Electricity department employees will get promotions.

Faridabad News: बिजली कर्मचारियों को मिलेगा प्रमोशन

Thu, 01 Oct 2026 11:07 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
Electricity department employees will get promotions.
फरीदाबाद। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने वर्ष 2019 से पहले भर्ती हुए बिजली कर्मियों के प्रमोशन को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत पात्र सहायक सब स्टेशन अटेंडेंट यानी एएसएसए कर्मचारियों को सब स्टेशन अटेंडेंट यानी एसएसए के पद पर पदोन्नत किया जाएगा। निगम के आदेश के बाद लंबे समय से प्रमोशन का इंतजार कर रहे कर्मचारियों के लिए प्रक्रिया आगे बढ़ने का रास्ता साफ हुआ है।
विज्ञापन


फरीदाबाद और गुरुग्राम सर्किल में एसएसए के स्वीकृत पद कम होने के कारण सभी पात्र कर्मचारियों को इन्हीं सर्किलों में पदोन्नति के बाद समायोजित करना संभव नहीं होगा। ऐसे में निगम ने इन सर्किलों के पात्र कर्मचारियों को पास के या अन्य सर्किलों में खाली पड़े एसएसए के पदों पर पदोन्नत करने का निर्णय लिया है। संबंधित अधिकारियों को सभी पात्र एएसएसए कर्मचारियों की सूची तैयार कर पदोन्नति प्रक्रिया जल्द पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। पदोन्नति के बाद कर्मचारियों के दस्तावेज आगे की तैनाती के लिए मुख्य अभियंता, मानव संसाधन एवं प्रशासन, दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम हिसार को भेजे जाएंगे। यह आदेश प्रबंध निदेशक की मंजूरी से ज्ञापन के तहत जारी किया गया है। पदोन्नति निर्धारित पात्रता और शर्तों के आधार पर ही की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed