{"_id":"6abe9ad3ad412f194b0ca2bc","slug":"solar-connections-installed-in-302-homes-in-september-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-81560-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सितंबर में 302 घरों में लगे सोलर कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सितंबर में 302 घरों में लगे सोलर कनेक्शन
विज्ञापन
फरीदाबाद। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत सितंबर में फरीदाबाद के 302 घरों की छत पर सोलर सिस्टम लगाए गए हैं। इस महीने 375 लोगों ने योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन किया। लगातार बढ़ते आवेदनों और कनेक्शनों से जिले में रूफटॉप सोलर को लेकर उपभोक्ताओं की रुचि बढ़ती दिखाई दे रही है। जनवरी से सितंबर 2026 तक जिले में 3561 आवेदन आए और 2109 घरों को सोलर कनेक्शन लगाए गए हैं। योजना शुरू होने के बाद से अब तक फरीदाबाद में कुल 5426 लोगों ने सोलर कनेक्शन के लिए आवेदन किया है। इनमें से 3017 घरों में सोलर सिस्टम लगाए जा चुके हैं।
अधीक्षण अभियंता अमित कम्बोज ने बताया कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को लेकर उपभोक्ताओं में लगातार रुचि बढ़ रही है। योजना से घरों की बिजली जरूरत का कुछ हिस्सा सौर ऊर्जा से पूरा होने के साथ उपभोक्ताओं के बिजली खर्च में भी कमी आती है। संवाद