फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Infrastructure will be expanded to improve the power supply system in industrial areas.

Faridabad News: औद्योगिक क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था सुधारने के लिए बढ़ेगा ढांचा

Thu, 01 Oct 2026 11:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
Infrastructure will be expanded to improve the power supply system in industrial areas.
मार्च 2027 तक 200 से 250 ट्रांसफार्मर लगाने की तैयारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। औद्योगिक क्षेत्रों में बिजली से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए बिजली निगम की ओर से बुनियादी ढांचे को मजबूत किया जा रहा है। नहरपार क्षेत्र के लिए छह नए सब स्टेशन मंजूर हो चुके हैं और इनके लिए राशि भी जारी हो गई है। इनके तैयार होने के बाद नहरपार क्षेत्र की बिजली व्यवस्था का असर शहर के अन्य हिस्सों पर कम होगा।

सेक्टर-21सी स्थित होटल पार्क प्लाजा में लघु उद्योग भारती फरीदाबाद की कार्यकारिणी बैठक में दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के एक्सईएन अमित कुमार कंबोज ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद का बिजली ढांचा अभी गुरुग्राम की तुलना में पीछे है, लेकिन इसे मजबूत करने पर काम चल रहा है। मार्च तक करीब 200 से 250 नए ट्रांसफार्मर सिस्टम में जोड़े जाने की तैयारी है। लघु उद्योग भारती के जिला अध्यक्ष अमृत पाल कोचर ने कहा कि बिजली सुविधाओं में सुधार से उद्योगों को गति मिल रही है, लेकिन स्थानीय समस्याओं के समाधान पर और तेजी से काम करने की जरूरत है।
विज्ञापन


बैठक में उद्यमियों ने बिजली कटौती, नए कनेक्शन, लोड बढ़ाने, ट्रांसफार्मर और वोल्टेज से जुड़ी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं। उद्यमियों ने अचानक होने वाली बिजली कटौती की जानकारी पहले से देने की मांग की। इस पर अमित कुमार ने कहा कि विभाग प्रयास करेगा कि उद्योगों को कटौती के बारे में पहले से जानकारी मिल सके, ताकि उत्पादन प्रभावित न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेड़ी गुजरान और पाली पावरहाउस में मार्च तक नया ट्रांसफार्मर लगाने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। सीकरी में भी नए ट्रांसफार्मर के लिए सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है। इसके अलावा सूरजपुर, गौंछी और कृष्णा कॉलोनी जैसे क्षेत्रों में 50 किलोवाट तक का कनेक्शन आसानी से मिलने, लेकिन इसके बाद लोड बढ़ाने में आने वाली दिक्कत पर भी चर्चा हुई। इस अवसर पर कार्यकारी अभियंता उर्मिला रानी, संजय कुमार मंगला, लघु उद्योग भारती के पूर्व जिलाध्यक्ष रवि भूषण खत्री सहित कई उद्यमी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed