फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   unlock two : now market will open daily

अनलॉक-2: अब पूरी तरह खुलेंगे बाजार, मंगलवार को रहेगा साप्ताहिक अवकाश

Wed, 01 Jul 2020 10:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
unlock two : now market will open daily
फरीदाबाद। अनलॉक-2 के साथ ही अब बाजार पूरी तरह खुल सकेंगे। व्यापारिक प्रतिष्ठान खोलने का समय भी बढ़ाकर सुबह 9 से रात 8 बजे तक कर दिया गया है। जिला उपायुक्त यशपाल यादव ने बुधवार शाम आदेश जारी कर ऑड-ईवन व दाएं-बाएं के नियमानुसार बाजार खुलने की व्यवस्था का समाप्त कर दिया। साथ ही रविवार के साप्ताहिक अवकाश को बदलकर उसे मंगलवार कर दिया है। केवल मेडिकल स्टोर व आवश्यक वस्तुओं की दुकानें ही खुल सकेंगी।
विज्ञापन

बुधवार को जिला उपायुक्त यशपाल यादव द्वारा जारी आदेशों में कहा कि बाजार खुलने का समय सुबह 9 बजे से रात 8 बजे रहेगा। उपायुक्त ने कहा कि बाजार खुलने के दौरान सामाजिक दूरी और मास्क पहनने के नियम का सख्ती से पालन किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने धारा 144 के तहत रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक सभी प्रकार की आवाजाही प्रतिबंधित की है। उन्होंने बताया कि 65 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति व 10 वर्ष से कम आयु के छोटे बच्चे, बीमार व्यक्ति व गर्भवती महिलाएं, अगर स्वास्थ्य संबंधी जरूरी कारण नहीं हो तो अपने घर पर रहें। उपायुक्त ने आदेशों में बताया कि सरकार की ओर से कंटेनमेंट जोन में लॉकडाउन को 31 जुलाई 2020 तक बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed