फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Union Minister of State enumerated the achievements of the Central Government

Faridabad News: केंद्रीय राज्यमंत्री केंद्र सरकार की उपलब्धियों को गिनाया

Tue, 22 Aug 2023 11:13 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 22 Aug 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
Union Minister of State enumerated the achievements of the Central Government
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। ‘अटल कमल’ भाजपा कार्यालय पर मंगलवार को केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने लोकसभा के मानसून सत्र पर प्रेस वार्ता कर सरकार की उपलब्धियों को रखा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार सभी वर्गाें के लिए काम कर रही है। ऐसे में विपक्ष ने मणिपुर में हुई दुर्भाग्यजनक हिंसा की आड़ में संसद की कार्यवाही को बाधित एवं देश की जनता को गुमराह करने के लिए षड़यंत्र रचा। उन्होंने मोदी सरकार की उपलब्धियों, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के लोकसभा में दिए बयान और भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, भारतीय साक्ष्य विधेयक के संशोधन बिल पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा, जिला अध्यक्ष पलवल चरण सिंह तेवतिया, विधायक नयन पाल रावत, नगेन्द्र भड़ाना, अमित मिश्रा और जिला मीडिया सह-प्रमुख राज मदान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed