फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Union leader suspended for creating a ruckus by climbing onto the minister's security vehicle.

Faridabad News: मंत्री के सुरक्षा वाहन पर चढ़कर हंगामा करने वाला यूनियन प्रधान निलंबित

Mon, 07 Sep 2026 12:57 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Union leader suspended for creating a ruckus by climbing onto the minister's security vehicle.
फरीदाबाद। नगर निगम सफाई कर्मचारी यूनियन के जिला प्रधान बलवीर बालगुल्हेर शनिवार को कैबिनेट मंत्र
सरकारी कार्य में बाधा और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने में छह कर्मचारियों पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

पांच सफाई कर्मचारी ड्यूटी पर लौटे
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। नगर निगम सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को लेकर निगम प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। निगम प्रशासन ने सेक्टर-16 में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल के कार्यालय के बाहर सुरक्षा वाहन पर चढ़कर हंगामा करने पर सफाई कर्मचारी यूनियन के जिला प्रधान बलवीर को निलंबित कर दिया है। वहीं जिला प्रधान समेत छह कर्मचारियों के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज करवाई गई है।
नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, हरियाणा सरकार की ओर से हड़ताली कर्मचारियों को पांच सितंबर तक ड्यूटी पर लौटने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद कुछ कर्मचारियों के हड़ताल जारी रखने और अन्य कर्मचारियों को भी इसमें शामिल रहने के लिए प्रेरित करने की शिकायतें सामने आईं हैं। निगम प्रशासन का आरोप है कि हड़ताल के दौरान कुछ कर्मचारियों ने सरकारी कार्य में बाधा डालने के साथ सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया। नगर निगम आयुक्त यशेंद्र सिंह के आदेश पर निगम प्रशासन ने ऐसे मामलों में कानूनी कार्रवाई शुरू की। निगम की ओर से बलवीर , हरिकिशन, अशोक, अमित, कविता और राजन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है।
विज्ञापन

वहीं, निगम के स्थापना विभाग की ओर से बलवीर बालगुल्हेर प्रधान को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उन्हें तीन दिन का कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है। नोटिस में उनसे अपना लिखित स्पष्टीकरण निगम कार्यालय में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। निर्धारित अवधि में संतोषजनक जवाब नहीं देने पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। निगम की यह सख्त कार्रवाई शनिवार को सफाई कर्मचारियों द्वारा सेक्टर-16 में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल के कार्यालय के बाहर किए गए प्रदर्शन के बाद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
सफाई व्यवस्था प्रभावित होने पर निगम गंभीर
एक माह से ज्यादा समय से चल रही सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण शहर में सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है। जगह-जगह कूड़ा जमा होने से नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। निगम प्रशासन ने सफाई व्यवस्था बाधित होने को आमजन के स्वास्थ्य से जुड़ा गंभीर मामला बताया है। अधिकारियों का कहना है कि शहर में आवश्यक जनसेवाओं को बाधित करने की अनुमति नहीं दी जा सकती।

--------
पांच सफाई कर्मी डयूटी पर लौटे
शहर में तीन हजार से ज्यादा सफाई कर्मचारी हैं। इनमें से रविवार को पांच कर्मचारी अपनी डयूटी पर लौट आए। निगम प्रशासन की ओर से इसे सरकार के निर्देशों के पालन की दिशा में सकारात्मक कदम बताया गया है। निगम प्रशासन की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि सफाई व्यवस्था, सरकारी संपत्ति और आमजन के हितों से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। सरकारी आदेशों की अवहेलना करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने अथवा कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed