{"_id":"6aeb775660cfec4eb002608a","slug":"understanding-lifestyle-from-the-artifacts-of-indus-valley-civilization-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-84560-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सिंधु घाटी सभ्यता की कलाकृतियों से जीवनशैली को समझा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सिंधु घाटी सभ्यता की कलाकृतियों से जीवनशैली को समझा
विज्ञापन
जेसी बोस विवि के छात्रों ने राष्ट्रीय संग्रहालय का किया भ्रमण
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। आधुनिक दौर में डिजाइनिंग और मल्टीमीडिया के क्षेत्र में नए प्रयोग करने के लिए पुरानी कला और संस्कृति को समझना भी जरूरी है। इसी उद्देश्य से जेसी बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के विजुअल कम्युनिकेशन एंड मल्टीमीडिया टेक्नोलॉजी के विद्यार्थियों को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय संग्रहालय का शैक्षिक भ्रमण कराया गया। यहां विद्यार्थियों ने भारतीय कला की पुरानी शैलियों और उनके पीछे छिपी रचनात्मकता को करीब से देखा।
भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने सिंधु घाटी सभ्यता के अवशेष, प्राचीन मूर्तियां, छोटी चित्रकलाएं, हस्तलिपियां, पुराने सिक्के और पारंपरिक वस्त्र देखे। इन कलाकृतियों के माध्यम से उन्हें अलग-अलग समय की जीवनशैली, कला और संस्कृति को समझने का मौका मिला। विद्यार्थियों ने जाना कि पुराने समय में लोग चित्रों, रंगों, आकृतियों और शिल्प के जरिये अपनी बात किस तरह प्रस्तुत करते थे। संचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी विभाग के सहायक प्रोफेसर अजय यादव और डॉ. गीता मिश्रा ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।