{"_id":"68e6a2b483e85c1343071afd","slug":"under-19-kabaddi-team-makes-it-to-the-second-round-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-53173-2025-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: अंडर 19 कबड्डी टीम ने दूसरे दौर में बनाया स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: अंडर 19 कबड्डी टीम ने दूसरे दौर में बनाया स्थान
Wed, 08 Oct 2025 11:13 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
Updated Wed, 08 Oct 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
- हिसार में चल रहे मुकाबले, कुरुक्षेत्र को 36-31 से हराया
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। बुधवार को हिसार में खेले गए बालिकाओं के स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के राज्य स्तरीय मुकाबलों में फरीदाबाद की अंडर 19 टीम ने कुरुक्षेत्र को हराकर दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया। बेहद रोमांचक मुकाबले में फरीदाबाद की टीम ने 5 अंकों से कुरुक्षेत्र को हरा दिया। इसके साथ ही टीम प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश कर लिया है।
टीम के दूसरे दौर के मुकाबलों के नतीजे बृहस्पतिवार को घोषित किए जाएंगे। हालांकि इसके अलावा अंडर 14 और अंडर 17 की बालिकाओं का प्रदर्शन आशा अनुरूप नहीं रहा। दोनों ही आयुवर्गों की टीमों को पहले मुकाबले में ही हारकर प्रतियोगिता से बाहर होना पड़ा।
टीम इंचार्ज श्वेता ने बताया की पहला दिन फरीदाबाद के लिए मिला जुला रहा। अंडर 19 टीम दूसरे दौर में जगह बनाने में कामयाब रही। वहीं अन्य दो टीमों को प्रतियोगिता से बाहर होना पड़ा। उन्होंने कहा कि उम्मीद करते हैं कि अंडर 19 टीम पदक लेकर ही लौटे।