फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Under 11 sports competition from today

Faridabad News: यूथ पेज के ध्यानार्थ अंडर 11 खेलकूद प्रतियोगिता आज से

Tue, 03 Oct 2023 05:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 03 Oct 2023 05:48 PM IST
विज्ञापन
Under 11 sports competition from today
एथलेटिक्ट, खो-खो सहित करीब 11 खेलों के होंगे मुकाबले
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शिक्षा विभाग की ओर से कक्षा तीन से पांच के अंडर-11 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता बुधवार यानी आज से आयोजित होंगी। इस दौरान सेक्टर 12 खेल परिसर सहित विभिन्न जगहों पर एथलेटिक्ट, खो-खो सहित करीब 11 खेलों के मुकाबले होंगे। इसमें लड़के और लड़कियां हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता में वही खिलाड़ी हिस्सा ले सकेंगे, जिन्होंने स्कूल लीविंग प्रमाण पत्र की मूल प्रतिलिपि, प्रधानाचार्य से सत्यापित कापी, जन्म प्रमाण पत्र व स्पोर्ट्स फंड की रसीद जमा करा दिए है।
विभाग की ओर से कक्षा तीन से पांच कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। एथलेटिक्स, खो-खो, कबड्डी सहित कई खेलों का मुकाबला सेक्टर 12 खेल परिसर में आयोजित होंगी। योग सेक्टर 88 स्थित एक निजी स्कूल में कराया जाएगा। इसमें विजेता खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। शिक्षा विभाग में तैनात खेल अधिकारी हरवीर अधाना का कहना है कि प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों के दस्तावेजों जांच हो चुका है।
विज्ञापन



---
खेलों के होंगे मुकाबले

खो-खो, शतरंज, कबड्डी, स्केटिंग, योग, रस्साकसी, कैरम, जिम्नास्टिक, कुश्ती और एथलेटिक्स में 100, 200, 400 मीटर और 4 गुणा 100 रिले दौड़, ऊंची व लंबीकूद और गोला फेंक
विज्ञापन
विज्ञापन




----------

वर्जन

प्रतियोगिता शुरू होने से पहले खिलाड़ियों की दस्तावेजों की जांच कराई गई थी। इस दौरान करीब 50 फीसदी खिलाड़ियों पर नगर निगम की ओर से जारी जन्म प्रमाणपत्र नहीं है। उन्हें 29 सितंबर तक बना कर कार्यालय में शाम पांच बजे तक जमा करने को कहा गया था। जिन्होंने जमा करा दिया है, वही खिलाड़ी हिस्सा लें सकेंगे।
- प्रेम शर्मा, सहायक मौलिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed