फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Uncle raped minor niece

नाबालिग भांजी के साथ मामा ने किया दुष्कर्म

Tue, 07 Jun 2022 10:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jun 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Uncle raped minor niece
बल्लभगढ़। घर में अकेला देख नाबालिग भांजी के साथ मामा ने दुष्कर्म किया। बल्लभगढ़ थाना महिला पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, बल्लभगढ़ में 17 वर्षीय किशोरी ने मामा पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार सोमवार को दोपहर करीब 12:00 बजे किशोरी घर पर अकेली थी। किशोरी के माता-पिता दोनों निजी नौकरी करते हैं। ऐसे में वह नौकरी के लिए घर से चले गए थे। इस दौरान उसके मामा घर आ गए। दोपहर करीब 12.30 बजे पीड़िता के घर आया। पीड़िता मामा के लिए पानी लेने रसोई में गई। इस दौरान आरोपी ने देखा कि वह घर पर अकेली है। ऐसे में वह भी पीड़िता के पीछे रसोई तक जा पहुंचा। किशोरी को जान से मारने की धमकी देकर आरोपी ने घटना को अंजाम दिया। साथ ही किसी को भी इस बारे में नहीं बताने की धमकी दी। पीड़िता अपने परिजनों के साथ महिला थाने में पहुंची। महिला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी अनु यादव ने बताया कि उन्होंने केस दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपी की उम्र करीब 35 से 40 साल बताई जा रही है। शिकायत के अनुसार आरोपी इन दिनों आईएमटी चंदावली में रहता है। वह कबाड़ी का कार्य करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed