फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Umas roof trouble after rain

Faridabad News: बारिश के बाद उमस ने बढ़ाई परेशानी

Mon, 14 Sep 2026 01:12 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Umas roof trouble after rain
अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। शनिवार शाम हुई बारिश के बाद रविवार को खिली तेज धूप ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। बारिश के बाद वातावरण में आर्द्रता बढ़ने से दिनभर उमस बनी रही। आर्द्रता 40 प्रतिशत से बढ़कर 81 प्रतिशत पहुंच गई। इसके कारण सामान्य तापमान के बावजूद लोगों को अधिक गर्मी महसूस हुई।

पिछले कुछ दिनों से दिन के समय हवा चलने के कारण वातावरण में आर्द्रता कम थी। यह 40 प्रतिशत तक पहुंच गई थी, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिल रही थी। हालांकि दोपहर के समय तेज धूप परेशान कर रही थी। शनिवार शाम करीब चार बजे तेज बारिश हुई, लेकिन कुछ देर बाद मौसम साफ हो गया और फिर धूप निकल आई। बारिश के बाद बढ़ी नमी का असर रविवार को साफ दिखाई दिया। रविवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सोमवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
विज्ञापन


रविवार सुबह से ही हवा की गति कम रही और चटक धूप निकलने लगी। धूप के साथ ही लोगों को पसीना आने लगा। उमस के कारण बाजारों और सड़कों पर भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। रविवार होने के बावजूद सुबह के समय पार्कों में भी बच्चों और लोगों की संख्या सामान्य दिनों की तुलना में कम दिखाई दी। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को दोपहर बाद मौसम में बदलाव हो सकता है और बारिश होने की संभावना है। बारिश होने पर लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed