{"_id":"64d4c9a2b51c35bdb80a1038","slug":"ultrasound-not-being-done-for-pregnant-women-since-a-week-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-11117-2023-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: एक सप्ताह से गर्भवती महिलाओं के नहीं हो रहे अल्ट्रासाउंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: एक सप्ताह से गर्भवती महिलाओं के नहीं हो रहे अल्ट्रासाउंड
Thu, 10 Aug 2023 04:57 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
Updated Thu, 10 Aug 2023 04:57 PM IST
विज्ञापन
एक सप्ताह से गर्भवती महिलाओं के नहीं हो रहे अल्ट्रासाउंड
मशीन खराब होने की वजह से हो रही परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। बीके अस्पताल में पिछले एक सप्ताह से गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड नहीं हो रहे है। जिसकी वजह से महिलाओं को निजी सेंटरों पर जाकर जांच करवानी पड़ रही है। अल्ट्रासाउंड की मशीन कुछ दिन से खराब है। जिसको ठीक करने के लिए इंजीनियर को बुलाया गया, लेकिन ठीक नहीं हो पाई है।
बीके नागरिक अस्पताल में हर रोज सैकड़ों मरीज अपना उपचार करवाने के लिए आते है। इनमें से दो सौ के आसपास गर्भवती होती हैं। जबकि, कई पेट, छाती आदि के दर्द व समस्या को लेकर अस्पताल पहुंचते हैं। रोजाना करीब 100 मरीजों का अल्ट्रासाउंड होता है। बीके अस्पताल के कमरा नंबर 32 में हर रोज 80 मरीजों का अल्ट्रासाउंड होते थे लेकिन जनवरी में रेडियोलॉजिस्ट डॉ. सुशील अहलावत का पदोन्नति के बाद तबादला हो गया है। अब वह डिप्टी सीएमओ के पद पर कार्यरत है। इसलिए बीके अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सिर्फ सप्ताह के तीन दिन होते है। सोमवार, बुधवार व शुक्रवार को डिप्टी सीएमओ डॉ. सुशील अहलावत 12 बजे तक अल्ट्रासाउंड करते है। जिसमें सामान्य पेट दर्द वाले मरीजों को अल्ट्रासाउंड किया जाता था। उसके बाद एक अन्य रेडियोलॉजिस्ट डाॅ. तरुण को संविदा पर नियुक्त किया गया, जोकि सिर्फ गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड करते थे। एक सप्ताह से अल्ट्रासाउंड मशीन खराब होने की वजह से गर्भवती महिलाओं के अल्ट्रासाउंड नहीं हो रहे है। डबुआ कॉलोनी निवासी सुषमा ने बताया कि स्त्री रोग विशेषज्ञ ने अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए कहा। अस्पताल में अल्ट्रासाउंड नहीं होने से उन्होंने 800 रुपये देकर निजी सेंटर से करवाया।
अल्ट्रासाउंड की मशीन का कोई पार्ट खराब होने की वजह से मशीन नहीं चल रही है। इंजीनियर को नया पार्ट लगाने के लिए कह दिया है जोकि आने वाले एक से दो दिन के अंदर ठीक हो जाएगी।
विज्ञापन
- डॉ. सविता यादव, पीएमओ