फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Ultrasound facility launched at Chhainsa Medical College after nine months.

Faridabad News: नौ महीने बाद छांयसा मेडिकल कॉलेज में शुरू हुई अल्ट्रासाउंड सुविधा

Tue, 13 Oct 2026 01:13 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Ultrasound facility launched at Chhainsa Medical College after nine months.
पीपीपी मोड के तहत शुरू की गई सेवा, अब मरीजों को जांच के लिए 28 किलोमीटर दूर जाने से मिलेगी राहत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। बीके अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सुविधा शुरू होने के बाद छांयसा गांव स्थित श्री अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल कॉलेज में भी अल्ट्रासाउंड सुविधा शुरू हो गई है। पीपीपी मोड के तहत रेडियोलॉजी विभाग को शुरू किया गया है। यहां नौ महीने से रेडियोलॉजिस्ट नहीं होने की वजह से अल्ट्रासाउंड की सुविधा बंद हो गई थी। अब दोबारा से रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति कर दी गई है।


मेडिकल कॉलेज के निदेशक डॉ. देवेंद्र अटल ने बताया कि यहां ओपीडी शुरू हुए चार साल से अधिक समय हो चुका है। शुरुआत में संसाधनों की कमी के कारण मरीजों की संख्या कम थी, लेकिन अब खून की जांच, डिजिटल एक्स-रे, आईपीडी और इमरजेंसी जैसी सुविधाएं शुरू हो चुकी हैं। इसके चलते अस्पताल में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। वर्तमान में रोजाना करीब 300 से 350 मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन




उन्होंने बताया कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पीपीपी मोड के तहत रेडियोलॉजी विभाग में अल्ट्रासाउंड सेवा शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed