फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   UK returnee three people found covid 19 positive reach rajasthan department informed

फरीदाबादः यूके से लौटे तीन लोग राजस्थान पहुंचे, संबंधित विभाग को दी जा चुकी है जानकारी

Thu, 31 Dec 2020 06:39 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 31 Dec 2020 06:39 PM IST
सार

- यूके से लौटे मरीज में कोरोना पुष्टि के बाद जिनोम सिक्वेंस रिपोर्ट का इंतजार 
- कुल 188 लोग यूके से लौटे, अब तक 148 की हो चुकी है जांच
- 108 लोगों की रिपोर्ट आई निगेटिव, 80 की जांच लंबित

विज्ञापन
UK returnee three people found covid 19 positive reach rajasthan department informed
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay

विस्तार

फरीदाबाद में युनाइटेड किंगडम (यूके) कंट्री के अलावा कई देशों में फैल चुके कोरोना के नए स्ट्रेन से आफत है। यूके होते हुए फरीदाबाद पहुंचे कुछ एनआरआई में कोविड की पुष्टि के बाद नए स्ट्रेन को लेकर चिंताएं बढ़ चुकी हैं।

विज्ञापन


वहीं, अब तीन लोग विभाग को बिना बताए राजस्थान के लिए भी रवाना हो चुके हैं। ऐसे में विभाग की चिंता और बढ़ गई है। इन तीनों लोंगों की जानकारी राजस्थन स्वास्थ्य विभाग को दी गई है। यह लोग जोधपुर व उदपुर के लिए रवाना हुए हैं।
विज्ञापन


पासपोर्ट में दर्ज है पुराना पता, नई जानकारी देने से बच रहे लोग:
यूके से लौटे कई लोगों के पते व जानकारी गलत मिली हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रणदीप पुनिया ने बताया कि बेशक यह लोग पासपोर्ट के जरिए अपने पते की प्रमाणिक जानकारी दे रहे हों लेकिन इसमें परेशानी वर्तमान पते की अपडेट जानकारी हासिल करने की है। ज्यादातर ने जानकारी ऐसे रिहायशी पते की दी है जहां यह लोग पहले रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब मूलत: यह लोग अपने बताए पते पर नहीं रह रहे। इसी तरह फोन नंबर भी अपडेट नहीं किया गया। इससे निश्चित तौर पर वर्तमान पते की जानकारी लेने में समस्या आ रही है। मौजूदा समय में भी करीब 10 से 15 लोगों के पते की जानकारी नहीं मिल रही। वहीं कुछ लोग जांच में भी सहयोग नहीं कर रहे। एफआईआर के अलावा अन्य विकल्प हैं, हालांकि विभाग सहयोग से कार्य कर जनहित में कार्य करने के प्रयास में है। 

यूके से लौटे लोगों की अब तक की अपडेट: 

कोविड के नए स्ट्रेन को लेकर सतर्कता बरतने के लिए 25 नवंबर से 23 दिसंबर के बीच यूके से वापस लौटे लोगों की जांच में विशेष सावधानी बरती जा रही है। डॉ. रणदीप पुनिया ने बताया कि विभाग को 188 लोगों की लिस्ट मिली थी। इनमें से तीन लोगों के नाम का दोहराव था। शेष 185 लोगों की लिस्ट में से 148 के सैंपल लिए जा चुके हैं। एक व्यक्ति इसी दौरान वापस यूके लौट गया। दस से 15 लोगों के पते व फोन नंबर की तलाश है।

दो लोग गलत जानकारी देने के बाद जांच में सहयोग नहीं कर रहे। ऐसे लोगों को उनके मूवमेंट (आवागमन) को रोकने के लिए सख्ती बरती गई है। जांच में सहयोग के लिए पुलिस का सहारा लिया जा रहा है। होम आइसोलेशन के अलावा अन्य जगह ट्रेस होने वाले यूके से लौटे लोगों पर सख्ती बरती जा रही है। उन्हें कुछ दिन होम आइसोलेशन में रहने की ही हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed