{"_id":"68584d29f9fb2dff250c752e","slug":"u-turn-made-under-ballabhgarh-flyover-got-relief-from-traffic-jam-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-45794-2025-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: बल्लभगढ़ फ्लाईओवर के नीचे बनाया गया यू टर्न, जाम से मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: बल्लभगढ़ फ्लाईओवर के नीचे बनाया गया यू टर्न, जाम से मिली राहत
विज्ञापन
पुलिस चौकी के सामने वाले चौक को अस्थायी तौर पर रस्सी व बड़े पत्थर लगाकर किया गया बंद
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। बस स्टैंड के सामने लगने वाले जाम को खत्म करने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से बल्लभगढ़ फ्लाईओवर के नीचे एक नया यू टर्न बनाया गया है। जिसके चलते अब बस स्टैंड के सामने लगने वाला जाम पूरी तरह से खत्म हो गया है। वहीं दूसरी और पुलिस चौकी के सामने वाले चौक को अस्थायी तौर पर रस्सी व बड़े पत्थर लगाकर बंद कर दिया गया है।
बल्लभगढ़ बस डिपो के सामने रोजाना सुबह व शाम के समय बस और ऑटो की वजह से जाम की समस्या बनी रहती थी। जिसके चलते लोगों को आवागमन करने में परेशानी होती थी। उसी को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से बल्लभगढ़ फ्लाईओवर के नीचे नगर निगम के सामने एक नया यू टर्न बनाया गया है। अब वाहन पुलिस चौकी के सामने वाले कट की बजाय नए यू टर्न से आवागमन कर रहे हैं। जिससे जाम पूर्ण रूप से खत्म हो गया है।
पुलिस चौकी के सामने वाले कट से लगता था जाम
पुलिस चौकी और नगर निगम के सामने वाले कट से आवागमन करने वाले वाहनों की वजह से जाम की स्थिति बनी रहती थी। अब नया यू टर्न बनने की वजह से इस चौक को अस्थायी तौर पर रस्सी और बड़े पत्थर लगाकर बंद कर दिया गया है। ताकि लोग नए यू टर्न से होकर गुजरें। इसके अलावा कुछ समय पहले मोहना रोड को नेशनल हाईवे से जोड़ने वाले कट को भी अस्थायी तौर पर बंद कर दिया गया था। अब बल्लभगढ़ फ्लाईओवर के नीचे बने चार कट में से दो कट को बंद कर दिया गया है। वहीं दो कट आने व जाने के लिए खोले गए हैं।