{"_id":"68b5f074901e9553c4018ec0","slug":"typhoid-cases-are-increasing-during-the-rainy-season-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-50375-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: बारिश के मौसम में बढ़ रहे टाइफाइड के मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: बारिश के मौसम में बढ़ रहे टाइफाइड के मरीज
विज्ञापन
गंदे पानी और दूषित खानपान से बढ़ रहा है खतरा
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। बरसाती मौसम में गंदे पानी और दूषित खानपान से टाइफाइड का खतरा बढ़ गया है। निजी अस्पताल में रोजाना 10 से 15 मरीज टाइफाइड के लक्षणों के साथ पहुंच रहे हैं। इनमें अधिकतर बच्चे शामिल हैं, जिससे अभिभावकों की चिंता बढ़ गई है।
अस्पताल के गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी विभाग के चेयरमैन डॉ. राम चंद्र सोनी ने बताया कि बारिश के दिनों में पानी और भोजन की शुद्धता पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। टाइफाइड दूषित पानी व जंक फूड के सेवन से फैल रहा है। इसके लक्षणों में तेज बुखार, सिरदर्द, कमजोरी, दस्त या कब्ज, भूख कम लगना और शरीर में दर्द शामिल है। समय पर इलाज न मिलने पर यह बीमारी गंभीर रूप ले सकती है।
डॉ. सोनी ने लोगों को सलाह दी कि बरसात के दिनों में सड़क किनारे या खुले में बिकने वाले खाद्य पदार्थों से परहेज करें। पानी को हमेशा उबालकर या फिल्टर कर ही पिएं। सब्जियों और फलों को अच्छी तरह धोएं। बच्चों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होती है, इसलिए उन्हें विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।