{"_id":"68b5f197d3b35d70fe01a57d","slug":"two-youths-who-had-come-to-celebrate-their-birthday-with-friends-drowned-in-the-surging-yamuna-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-50436-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: दोस्तों के साथ जन्मदिन मनाने पहुंचे दो युवक उफनती यमुना में डूबे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: दोस्तों के साथ जन्मदिन मनाने पहुंचे दो युवक उफनती यमुना में डूबे
विज्ञापन
गांव किड़ावली के पास हुआ हादसा, दिल्ली से आए थे दोस्त
एसडीआरएफ ने नदी में चलाया तलाशी अभियान, लेकिन कुछ पता नहीं चला
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद । गांव किड़ावली के पास यमुना किनारे जन्मदिन मनाने पहुंचे 6 दोस्तों में से दो नहाने के दौरान डूब गए। बताया गया है कि नदी किनारे केक काटने के बाद मस्ती कर रहे थे। तभी दो दोस्तों का पैर फिसल गया और डूब गए। सूचना मिलने पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने देर शाम तक सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन उफनती यमुना में दोनों को कुछ पता नहीं चला। दोनों अपने छह अन्य दोस्तों के साथ दिल्ली के मीठापुर से आए थे।
थाना भूपानी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दिल्ली के मीठापुर में रहने वाले आयुष का रविवार को 20वां जन्मदिन था। जन्मदिन मनाने के लिए वह अपने मीठापुर निवासी दोस्त धर्मेंद्र, इस्माइलपुर निवासी मोहित, दीपक, निखिल, चंद्रप्रकाश, सुबोध और अक्षित के साथ किड़ावली गांव आया हुआ था। गांव के पास से ही यमुना नदी बहती है। सभी ने पहले नदी किनारे आयुष के बर्थडे का केक काटा। उसके बाद सभी दोस्त नदी के पास मौजूद कीचड़ में मस्ती करने लगे। दोस्तों ने बताया कि आयुष व धर्मेंद्र नदी में नहाने के लिए जाने लगे। तभी उनका पैर फिसल गया और दोनों डूबने लगे। नदी में पानी का स्तर व बहाव तेज होने की वजह से दोस्त मदद नहीं कर पाए। दोस्तों ने भाग कर मदद के लिए गांव वासियों को बुलाया। ग्रामीण ने युवकों को तलाशा लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल सका। उसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। दोस्तों ने बताया आयुष व धर्मेंद्र 12 वीं पास हैं और नौकरी की तलाश कर रहे थे।
देर शाम तक नहीं लगा सुराग
घटना की सूचना एसडीआरएफ की टीम को दी गई। टीम ने कई घंटों तक लगातार युवकों की तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चला। जिस पर उनकी टीम की ओर से मंगलवार को दोबारा से तलाशी की जाएगी। यमुना का जलस्तर दो दिन और तेजी से बढ़ने का अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसलिए युवकों को ढूंढने में अधिक परेशानी हो सकती है।
विज्ञापन
वर्जन
नदी में डूबे दो युवकों का सोमवार देर शाम तक कुछ पता नहीं चला था। इसलिए दोनों युवकों की तलाश मंगलवार को भी जारी रहेगी।
यशपाल, पुलिस प्रवक्ता