{"_id":"6aaed80621df13661e054fe4","slug":"two-youths-killed-in-three-road-accidents-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-80509-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: तीन सड़क हादसों में दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: तीन सड़क हादसों में दो युवकों की मौत
विज्ञापन
मां-बेटे समेत तीन घायल, प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। अलग-अलग क्षेत्रों में हुए तीन सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक मासूम और उसकी मां समेत तीन लोग घायल हो गए। हादसों को अंजाम देने के बाद आरोपी चालक वाहनों समेत मौके से भाग गए।
पहला हादसा सेक्टर-20बी कृष्णा कॉलोनी के पास हुआ। मजदूर अशोक (31) काम खत्म करने के बाद सड़क किनारे पेड़ की छांव में बैठकर खाना खा रहा था। उसी दौरान सीएनजी पंप से गैस भरवाकर निकली तेज रफ्तार पिकअप के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए अशोक को टक्कर मार दी। अशोक की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी चालक पिकअप लेकर भाग गया। वहां से गुजर रहे एक स्थानीय निवासी ने मृतक की पहचान कर उसके भाई को सूचना दी, जो कृष्णा कॉलोनी में ही किराये पर रहता था। बीके अस्पताल के शवगृह के बाहर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सेक्टर-7 चौकी पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शादी के चार महीने बाद बाइक-टैक्सी चालक की मौत
दूसरा हादसा गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड पर हनुमान की बड़ी मूर्ति के पास शुक्रवार देर रात हुआ। सेक्टर-9 निवासी मेवालाल ने बताया कि उनका बेटा नामिंद्र (25) बाइक-टैक्सी चलाता था। देर रात अज्ञात वाहन ने उसकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। राहगीर उसे तुरंत ऑटो से बीके अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक नामिंद्र की शादी इसी साल 12 मई को हुई थी। शादी के महज चार महीने बाद ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। अंखीर पुलिस चौकी ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
बेकाबू कार ने मोटरसाइकिल में मारी टक्कर
तीसरा हादसा शनिवार दोपहर भूपानी के पास हुआ। जयप्रकाश अपनी पत्नी दीपा कुमारी और करीब चाल साल के मासूम बेटे को बाइक पर बैठाकर गांव भूपानी छोड़ने जा रहे थे। इसी दौरान बेकाबू कार ने उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी और चालक गाड़ी समेत भाग गया। हादसे में जयप्रकाश को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि उनकी पत्नी और मासूम बच्चे को मामूली चोटें लगी हैं। अस्पताल में इलाज के दौरान पीड़ित जयप्रकाश रोते-बिलखते हुए बोले, कार चलाने वाले गरीबों को इंसान ही नहीं समझते। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि सभी मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।