{"_id":"6605b0c154eea9636c01f166","slug":"two-youths-died-in-separate-road-accidents-one-seriously-faridabad-news-c-24-1-snoi1004-105465-2024-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत, एक गंभीर
विज्ञापन
फोटो कैप्शन
28पीएएलपी6- मृतक प्रमोद का फाइल फोटो।
-- -- -- -- --
- ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत
- गाड़ी ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत, साथी घायल
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। अलग-अलग स्थानों पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। पहला हादसा अलावलपुर रेलवे पुल के समीप हुआ, जहां ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई। वहीं अलीगढ़ रोड पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। संबंधित थाना पुलिस ने मृतकों के परिजनों की शिकायत पर अज्ञात चालकों के खिलाफ मुकदमे दर्ज कर लिए हैं। अभी तक पुलिस आरोपियों की पहचान नहीं कर पाई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।
पहले मामले में कैंप थाना प्रभारी दिनेश कुमार के अनुसार नया गांव फजलपुर निवासी सुमित कुमार ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसका भतीजा प्रमोद स्कूटी पर सवार होकर निजी कार्य से पलवल शहर की तरफ जा रहा था। जब प्रमोद स्कूटी अलावलपुर रेलवे फ्लाईओवर से नीचे उतरा, तो सामने से आ रहे मिनी ट्रक ने उसे सीधी टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद आरोपी चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। उसने राहगीरों की मदद से प्रमोद को जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
वहीं दूसरे मामले में चांदहट थाना प्रभारी दलबीर सिंह के अनुसार इस्लामाबाद निवासी राजू ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह और उसका भाई नंद किशोर मेहनत-मजदूरी करते हैं। उसका भाई नंदकिशोर अपने दोस्त विशाल के साथ सिहोल गांव में बाइक पर जा रहा था, लेकिन जब वे पलवल-अलीगढ़ रोड पर जीवन ज्योति स्कूल के पास पहुंचे तो सामने से आ रही एक कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों को गंभीर चोटें आईं। आरोपी चालक मौके से गाड़ी को लेकर फरार हो गया। राहगीरों ने दोनों को उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल पहुंचा दिया, जहां से नंद किशोर की हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया गया। ट्रामा सेंटर दिल्ली में नंद किशोर की मौत हो गई, जबकि विशाल का उपचार चल रहा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।