फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Two youths beaten up on charges of beef smuggling

Faridabad News: गोमांस तस्करी के आरोप में दो युवकों को पीटा

Mon, 28 Oct 2024 02:11 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 28 Oct 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
Two youths beaten up on charges of beef smuggling
बजरंग दल के सदस्यों ने की पिटाई, मांस जांच के लिए भेजा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। नेशनल हाईवे स्थित सोहना फ्लाई ओवर के पास एक ऑटो में गोमांस ले जाने की सूचना के बाद हड़कंप मच गया। खबर मिलते ही बजरंग दल के सदस्य वहां पहुंच गए। इन्होंने ऑटो चालक सहित दो लोगों को पकड़ लिया। बाद में इनकी जमकर पिटाई की गई। इस वारदात की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ऑटो चालक व ऑटो को अपने कब्जे में ले लिया। बताया जा रहा है कि ऑटो चालक मांस की सप्लाई होटल में करने के लिए जा रहा था। मांस की जांच के लिए वेटरनरी की टीम को सूचना दे दी। मांस किस जानवर का है। इसके बारे में जांच की रिपोर्ट आने के बाद ही पुष्टि हो पाएगी।


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह 8 बजे बजरंग दल के सदस्यों को सूचना मिली कि एक ऑटो चालक मांस को लेकर सोहना फ्लाईओवर के ऊपर चढ़ रहा है। जिसको टीम ने पकड़ लिया। उसके बाद सदस्यों ने ऑटो चालक व उसके साथी को पकड़ लिया। पकड़ने के बाद दोनों की जमकर पिटाई की गई। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने टीम से युवकों को छुड़वाया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों आरोपियों को दबोच लिया। बस स्टैंड चौकी इंचार्ज चमन ने बताया कि आरोपी गांव फतेहपुर तगा निवासी मुबारिक और गांव धौज निवासी शाहरुख हैं। दोनों ने पूछताछ के दौरान बताया कि वह इस मांस को गांव फतेहपुर तगा से लेकर आए थे और बिस्मिल्लाह होटल पर सप्लाई करने के लिए जा रहे थे। चमन ने बताया कि फिलहाल ऑटो में मिले मांस को भी पुलिस ने ऑटो सहित कब्जे में ले लिया है। ऑटो में मांस भरा हुआ है। वह मांस किस जानवर का है, इसकी जांच के लिए वेटरनरी टीम को सूचना दे दी है। टीम की ओर से रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट कर पाएंगे कि मांस गाय का है या नहीं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed