Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Two young men fell into a pit dug by the corporation and had a narrow escape

Faridabad News: निगम के खोदे हुए गड्ढे में गिरे दो युवक, बाल बाल बचे

Fri, 11 Jul 2025 12:34 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jul 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Two young men fell into a pit dug by the corporation and had a narrow escape
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। सेक्टर-25 माेर्या उद्योग के पास चार महीने पहले नगर निगम की ओर से पेयजल लाइन डालने के लिए गड्ढा खोदा गया था। उस गड्ढे में बृहस्पतिवार की रात को दो युवक गिर गए। गनीमत यह रही कि दोनों युवकों को समय रहते बाहर निकाल लिया गया। इस गड्ढे में वर्षा का पानी भरा हुआ था। इस घटना की सूचना पुलिस को नहीं मिली है।

लोगों ने बताया कि करीब चार महीने पहले नगर निगम ने पानी की लाइन डालने के लिए गड्ढा खोदा था। इसके बाद उसको बंद नहीं किया। बृहस्पतिवार की शाम को 5 बजे के बाद हुई तेज बरसात की वजह से उस गड्ढे में बरसात का पानी भर गया। तभी वह से बाइक पर सवार होकर एसजीएम नगर के रहने वाले हरीश और मुकेश ड्यूटी से घर वापस जा रहे थे। तभी वह सेक्टर-25 मोर्या उद्योग के पास पहुंचे और वह गड्ढे में गिर गए। आसपास खड़े लोगों ने दोनों युवकों को समय रहते निकाल लिया। दोनों युवकों को चोट नहीं आई। लोगों का कहना है कि गड्ढे को बंद करने के लिए कई बार नगर निगम को अवगत करवाया जा चुका है लेकिन उनकी ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। वहीं पुलिस प्रवक्ता यशपाल का कहना है कि उनको इस घटना की सूचना नहीं मिली है। वहीं नगर निगम के कार्यकारी अभियंता नितिन कादियान ने बताया कि उनको गड्ढे को लेकर जानकारी नहीं है। अगर ऐसा है तो उसको शुक्रवार को बंद करवा देंगे।
विज्ञापन


कुछ दिन पहले भी हुई थी सुपरवाइजर की मौत
पल्ला के दुर्गा बिल्डर स्थित खुले नाले में सोमवार देर रात कार समेत डूबने से एक निजी कंपनी के सिक्योरिटी सुपरवाइजर की मौत हो गई। उनकी पहचान मूलरूप से दिल्ली के हौज खास निवासी 40 वर्षीय योगेश के रूप में हुई है। योगेश डबुआ कॉलोनी में परिवार के साथ रहते थे। वह नोएडा के सेक्टर-63 स्थित एक निजी सिक्योरिटी कंपनी में सुपरवाइजर थे। उनके परिवार में पत्नी सुमन के अलावा दो बेटी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed